चोरी की ई-रिक्शा व तमंचा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

इंचौली थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:55 PM (IST)
चोरी की ई-रिक्शा व तमंचा बरामद, आरोपित गिरफ्तार
चोरी की ई-रिक्शा व तमंचा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। इंचौली थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के मसूरी तिराहे पर चेकिग के दौरान ई-रिक्शा पर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह घबरा गया और ई-रिक्शा को छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने बल का प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। आरोपित की तलाशी में पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए है। पूछताछ में आरोपित ने ई-रिक्शा उत्तराखंड से चोरी करने की बात कबूल की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम शकील उर्फ समीर पुत्र जुम्मन निवासी थाना लिसाड़ी गेट अंतर्गत धोबी वाली मस्जिद श्याम नगर बताया जाता है।

थानाध्यक्ष इंचौली उपेंद्र मलिक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित पहले भी चोरी के आरोप में कई थानों से जेल जा चुका है। उसके खिलाफ उत्तराखंड व मेरठ जिले के कई थानों में चोरी के मुकदमें पंजीकृत हैं। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रजवाहे में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव : फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नागौरी के जंगल में रजवाहे में शुक्रवार को अधेड़ व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने रजवाहे में अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता देखा। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने के चलते फूल चुका था। एसओ शिववीर भदौरिया ने बताया कि शव लगभग 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त का ग्रामीणों ने प्रयास किया, लेकिन किसी ने मृतक को नहीं पहचाना। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी