सौतेले भांजे ने की थी मामा की हत्या

घर में सो रहे मामा की हत्या सौतेले भांजे ने की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:15 PM (IST)
सौतेले भांजे ने की थी मामा की हत्या
सौतेले भांजे ने की थी मामा की हत्या

मेरठ,जेएनएन। घर में सो रहे मामा की हत्या सौतेले भांजे ने की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर तमंचा भी बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मामा तंत्र क्रिया के जरिये उसकी हत्या कर सकता था, इसलिए वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि फलावदा थाना क्षेत्र के झिझांडपुर में 29 जुलाई की रात घर में सो रहे संजय की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद सौतेले भांजे मोनू उर्फ विक्रांत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने घटना को कुबूल कर लिया। बताया कि मां की मौत के बाद पिता योगेंद्र ने बटावली बहसूमा निवासी परमिला से दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां का भाई संजय ज्यादातर उनके घर में ही रहता था। वह हर बात पर टोकता था। घर में उसकी बात मानी जाती थी। वह तमंचा भी साथ रखता था। सौतेली मां के साथ मिलकर संजय उस पर तंत्र क्रिया करा रहा था, जिससे उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी। एक पुजारी ने इसके बारे में उसे बताया था। तभी से वह संजय की हत्या करने के बारे में सोच रहा था। किसी तरह उसे सौतेले मामा का तमंचा चोरी कर लिया था। वह छत पर सोता था, लेकिन वहां वारदात नहीं हो सकती थी। 29 तारीख को बारिश हुई तो वह घर में सोया। उसी रात उसने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद तमंचे को घेर के पीछे खेत में छिपा दिया था।

दुबई जाने की थी तैयारी

एसपी देहात ने बताया कि आरोपित पहले दुबई में एक तेल कंपनी में नौकरी करता था। कोरोना से पहले वह घर आ गया था, जिसके बाद जाना नहीं हुआ। कुछ समय पहले उसके पास दोबारा से नौकरी पर आने के लिए संदेश आया था। उसने बताया कि अक्टूबर में वह दुबई जाता। हत्या यही सोचकर की थी कि किसी को पता नहीं चलेगा और वह घटना के बाद दुबई चला जाएगा।

chat bot
आपका साथी