राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, महिलाओं को घर के पास ही उपलब्ध कराएंगे स्वास्थ्य सेवाएं

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम और सदस्य राखी त्यागी ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारापुरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में पिंक बूथ के निर्माण और अन्य अस्पतालों में महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST)
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, महिलाओं को घर के पास ही उपलब्ध कराएंगे स्वास्थ्य सेवाएं
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण।

मेरठ, जेएनएन। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम और सदस्य राखी त्यागी ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तारापुरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दौराला का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में पिंक बूथ के निर्माण और अन्य अस्पतालों में महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में विमला बाथम ने कहा कि महिलाओं का स्वावलंबन और सुरक्षा प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उन्हें घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने आयोग सदस्य मीरा कुमारी के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि माता-पिता लड़कियों को मोबाइल न दें। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि मीरा कुमारी ने इस बयान पर माफीनामा दिया है। राखी त्यागी ने कहा कि महिलाएं स्वयं को कम न समझें। उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया भी उपस्थित रहे।

पोर्टल पर करें शिकायत

एक सरकारी विभाग की महिला कर्मचारी ने विमला बाथम से मिलकर अपने विभाग के दो कर्मचारियों पर यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया। बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने विभागीय अधिकारी और देहली गेट थाने में छह मार्च को की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीडि़ता को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई। 

chat bot
आपका साथी