सहारनपुर में बोले प्रदेशाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा-व्यापारी हितों को संघर्ष कर रहा व्यापार मंडल

सहारनपुर में मंगलवार को सम्मान कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल ने समय-समय पर व्यापारियों की समस्याएं सरकार के समक्ष रखने का काम किया है। इस मौके पर उन्‍होंने व्‍यापारियों के हित के लिए कई बातें साझा कीं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 07:47 PM (IST)
सहारनपुर में बोले प्रदेशाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा-व्यापारी हितों को संघर्ष कर रहा व्यापार मंडल
उप्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष का व्यापारियों ने किया अभिनन्दन।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। सहारनपुर जिले के देवबंद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि एकजुटता से ही व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण हो सकता है। संगठन व्यापारियों को एकजुट करने के साथ ही व्यापारी हितों की खातिर लगातार संघर्षरत है।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर अपने सम्मान कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल ने समय-समय पर व्यापारियों की समस्याएं सरकार के समक्ष रखने का काम किया है। उन्होंने जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिए जाने के सरकार के फैसले को व्यापार मंडल की जीत बताया। इस दौरान मुकुंद मिश्रा द्वारा देवबंद नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अरुण गुप्ता को नगर अध्यक्ष, वरयाम खान को महामंत्री और विवेक तायल को नगर प्रभारी मनोनीत किया।

मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज ङ्क्षसघल और जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने प्रदेशाध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर व पटका पहनाकर अभिनन्दन किया। कानपुर कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। विजेश कंसल, विजय गिरधर, राजेश सिंघल, आलोक अग्रवाल, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद वसीम, अजय गर्ग, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, अंकित जैन, मनोज गर्ग, पवन धीमान, संजय चावला, राकेश मित्तल, विपिन त्यागी, रोबिन अग्रवाल, राजन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी