खाकी पर दाग : मेरठ में दारोगा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ दिए सुबूत, ब्लैकमेल करने का आरोप

Stain on Khaki मेरठ में पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया सोमवार को कोर्ट में होंगे बयान। आरोपित दारोगा की पत्नी ने बताया कि महिला दारोगा को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अभी तक सब इंस्‍पेक्‍टर से छह लाख की रकम वसूल चुकी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:25 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:25 AM (IST)
खाकी पर दाग : मेरठ में दारोगा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ दिए सुबूत, ब्लैकमेल करने का आरोप
मेरठ में दारोगा की पत्नी ने महिला की एक वीडियो भी सार्वजनिक की।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Stain on Khaki मेरठ के हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात दारोगा अरुण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी पत्नी ने पीडि़ता के खिलाफ कुछ सुबूत पुलिस को दिए हैं। पत्नी ने बताया कि महिला दारोगा को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अभी तक दारोगा से छह लाख की रकम वसूल चुकी है। उधर, हस्तिनापुर पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करा दिया है। सोमवार को कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

घर पर आकर दुष्कर्म

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने दारोगा अरुण कुमार पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह 2018 में स्कूटी चोरी होने पर दारोगा से माधवपुरम चौकी पर मिली थी। दारोगा ने उससे घर पर आकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाए।

निष्पक्षता से विवेचना

छह दिसंबर 2020 को भी दारोगा जबरदस्ती हस्तिनापुर के जंगल में ले गया और कार में दुष्कर्म किया। शनिवार को दारोगा की पत्नी एसएसपी आफिस पहुंची। उसने महिला के कुछ वीडियो पुलिस को दिए हैं, जिसमें वह डांस करती दिख रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पुलिस निष्पक्षता से विवेचना कर रही है। दारोगा की पत्नी की तरफ दिए गए सुबूतों को भी विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा।

सनौता में पुलिस पर हमला कर आरोपित छुड़ाया

मेरठ के मवाना में फलावदा के गांव सनौता में शनिवार देररात पुलिस पर हमला कर धोखाधड़ी के आरोपित को छुड़ा लिया। सूचना पर थाने से पुलिस भी पहुंची लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ़ा। हुआ यूं कि गांव सनौता में पूर्व प्रधान वसीम के भाई तहसीम धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा है। शनिवार देर रात दारोगा मोहित दो पुलिसकर्मियों के साथ उसे पकडऩे गया।

आरोपित को छुड़ाकर भगाया

आरोपित घर पर ही मिल गया जैसे ही उसे पकड़कर पुलिसकर्मी चले तो महिलाओं ने लोगों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो पथराव कर दौड़ा लिया और आरोपित को छुड़ाकर भगा दिया। सूचना पर एसओ शिव वीर भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंचे लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ़ा। जिसमें पुलिस बैरंग लौट आई। एसओ ने बताया आरोपित तहसीम एक पुराने मामले में वांछित चल रहा है जिसका लोगों ने विरोध कर छुड़ा लिया। उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी