मेरठ : सेंट जॉन सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन का निधन, कोविड से से थींं पीड़‍ित

मेरठ के सेंट जॉन सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। वह दिल्ली कोविड का इलाज करा रही थीं और वेंटिलेटर पर थीं। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:07 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:19 AM (IST)
मेरठ : सेंट जॉन सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन का निधन, कोविड से से थींं पीड़‍ित
सेंट जॉन सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन का कोविड के चलते निधन हो गया है।

मेरठ, जेएनएन। सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन की गुरुवार रात दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह कोविड के इलाज के लिए 20 दिसंबर को आगरा के अस्पताल में भर्ती हुई थीं। वहां से उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। फेफड़ों का इंफेक्शन बढ़ जाने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। एक बार हालत में सुधार हुआ और कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव भी हो गई। लेकिन फेफड़ों के साथ ही शरीर के कुछ अन्य अंगों पर निमोनिया का असर पडऩे से कार्य क्षमता कम हो गई और गुरुवार रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार को शरीर मेरठ लाने पर स्कूल और सेंट जोंस चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद परिवार ने सेंट जोंस सेमेट्री में उनका अंतिम संस्कार किया। 

यहीं पढ़ी और पढ़ाया भी

चंद्रलेखा जैन की स्कूली शिक्षा सोफिया गल्र्स स्कूल से हुई। उनकी माता करीब 20 सालों तक सोफया गल्र्स स्कूल में शिक्षिका रहीं थी और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से वाइस ङ्क्षप्रसिपल के तौर पर सेवानिवृत्त हुई थी। माता से ही शिक्षण के गुण सीखने के बाद चंद्रलेखा जैन भी शिक्षिका बनीं और 80 के दशक से सेंट थामस इंंग्लिश मीडियम स्कूल में अंग्रेजी शिक्षिका रहीं। इसके बाद सिस्टर कैथलीन के समय सोफिया गल्र्स स्कूल में भी शिक्षिका रहीं। वहां से निकलने के बाद सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में साल 2011 से ङ्क्षप्रसिपल के तौर पर कार्यरत थीं। करीब नौ साल पहले उन्होंने ही मिशन कंपाउंड में सेंट जोंस गल्र्स ङ्क्षवग की शुरुआत की थी। वह देहरादून में भी एक स्कूल शुरू करना चाहती थी जिसका भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। 2020 में स्कूल शुरू होना था लेकिन कोविड के कारण स्कूल नहीं खुल सका। वह सेंट थामस स्कूल की मैनेजर भी थी। साथ ही जिले की फीस निर्धारण समिति की सदस्य भी थी। 

सहोदय ने की शोक सभा, आज बंद रहेंगे स्कूल

चंद्रलेखा जैन मेरठ स्कूल सहोदय काम्प्लेक्स में सदस्य थी। उनकी अकस्मात मृत्यु पर सहोदय पदाधिकारियों व जुड़े स्कूलों ने वेबिनार के जरिए शोक सभा की और उनकी आत्मा की शांत के लिए प्रार्थना की। शनिवार को सेंट मेरीज एकेडमी, सोफिया गल्र्स स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल सहित तमाम स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शहर के सभी प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने इसे शिक्षा जगत के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए श्रद्धांजलि अॢपत की।

chat bot
आपका साथी