सपा-रालोद ने बनाई रणनीति, प्रत्याशी और अतुल नहीं पहुंचे

जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सपा व रालोद के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 03:15 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 03:15 AM (IST)
सपा-रालोद ने बनाई रणनीति, प्रत्याशी और अतुल नहीं पहुंचे
सपा-रालोद ने बनाई रणनीति, प्रत्याशी और अतुल नहीं पहुंचे

मेरठ,जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सपा व रालोद के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक हुई। इसमें जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाई गई। मगर प्रतिद्वंद्वियों ने इसमें चुटकी ली। क्योंकि बैठक में सपा व रालोद की संयुक्त प्रत्याशी सलोनी शामिल नहीं हुईं। सलोनी को बसपा से सपा में शामिल कराने में अगुवा रहे अतुल प्रधान बैठक में नहीं आए। माना जा रहा है कि पहले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अतुल प्रधान अगुवाई कर रहे थे, लेकिन जबसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को दी तब से वह खिन्न चल रहे हैं। कुछ राजनीतिक जानकार बताते हैं कि अतुल प्रधान इसलिए थोड़ा शिथिल हुए हैं जिससे पूर्व कैबिनेट मंत्री और जिलाध्यक्ष की ताकत की सही जानकारी पार्टी हाईकमान तक पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि रणनीति सिर्फ सपा व रालोद के वरिष्ठ नेताओं को बनानी थी। ना जिला पंचायत सदस्य बुलाए गए थे न ही प्रत्याशी। बिना बुलाए ही आए थे। अतुल प्रधान एक जरूरी काम से बाहर गए थे। वह लगातार संपर्क में रहे। बैठक में सपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, विपिन मनोठिया व रालोद से पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, यशवीर सिंह व सुनील रोहटा ने रणनीति तय की।

कल होगा ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण : हस्तिनापुर विकास खंड क्षेत्र की जिन ग्राम पंचायतों मे ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने पर प्रधान शपथ नहीं ले सके थे। हाल ही मे ग्राम पंचायतों में सदस्य पद हेतु हुए चुनाव के पश्चात सभी ग्राम पंचायतों का गठन हो सकेगा। प्रभारी बीडीओ विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड क्षेत्र मे कुल 46 ग्राम पंचायत है जिनमें से 27 ग्राम पंचायतों मे पूर्व मे ही सदस्यों को दो तिहाई कोरम पूरा हो गया था। जिनका शपथ ग्रहण हो चुका है शेष 19 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हो गया है। 18 जून को इन ग्राम प्रधानों का भी शपथ ग्रहण होगा। जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी