Sports University: मेरठ में खेल विश्‍वविद्यालय का काम तेज... अड़चने दूर होने से स्पोर्ट्स सिटी में उत्साह

खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर जमीन की अड़चनों को कैबिनेट में खत्म किए जाने को मेरठ का खेल जगत बहुत अच्छी पहल मान रहा है। खेल संघ पदाधिकारी खिलाड़ी व खेल प्रेमियों का मानना है कि इसमें सरकार द्वारा सक्रियता दिखाए जाने पर कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:22 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:22 AM (IST)
Sports University: मेरठ में खेल विश्‍वविद्यालय का काम तेज... अड़चने दूर होने से स्पोर्ट्स सिटी में उत्साह
खेल विश्‍वविद्यालयक की सारी अड़चने दूर ।

जागरण संवाददाता, मेरठ। खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर जमीन की अड़चनों को कैबिनेट में खत्म किए जाने को मेरठ का खेल जगत बहुत अच्छी पहल मान रहा है। खेल संघ पदाधिकारी, खिलाड़ी व खेल प्रेमियों का मानना है कि प्रदेश सरकार की ओर से खेल विवि के लिए सक्रियता दिखाए जाने से ही इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

जमीन की अड़चनों के समाप्त होने के बाद अब विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट और तकनीकी पहलुओं पर जल्द कार्य आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। संभव है कि दिल्ली खेल विवि की ही तर्ज पर मेरठ के खेल विवि के पहले कुलपति की जिम्मेदारी किसी ओलंपियन खिलाड़ी को दी जाए।

मेरठ व आस-पास के क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। खेल विवि बनने से खेल के स्तर के साथ ही खेल का एकेडमिक स्तर भी सुधरेगा जिससे खेल में अच्छे शोध भी हो सकेंगे।-प्रो. एनके तनेजा, कुलपति, सीसीएसयू

यह देख कर अच्छा लग रहा है कि खेल विवि को लेकर प्रदेश स्तर पर कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इसी तरह हर स्तर पर कार्य हुआ तो प्रदेश को पहला खेल विवि जल्द मिलेगा। -अजरुन अवार्डी अलका तोमर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान

पिछले कुछ महीनों की मेहनत जल्द रंग ला रही है। मेरठ से जाने से पहले ही जमीन की अड़चने खत्म होने से मुङो भी सुकून रहेगा कि अब मेरठ के खेल विवि का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। यह खेल विवि प्रदेश के खेल प्रतिभाओं और खेल पर शोध को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, मेरठ

जमीन का निर्णय होने के बाद आगे की गतिविधियां तेजी से बढ़ाई जा सकेंगी। आशा है जल्द खेल विवि मेरठ में बने और कुलपति के तौर पर प्रदेश के किसी ओलंपियन खिलाड़ी को ही इसकी जिम्मेदारी दी जाए जिससे खेल विवि के निर्माण में खिलाड़ी की हर जरूरत को ध्यान में रखा जा सके।

अनु कुमार, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ

मेरठ ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए खेल विवि को जल्द से जल्द बनना लाभकारी होगा। खेल के क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे और विवि से खेल के क्षेत्र में करियर की नई शाखाओं में भी बढ़ने के लिए युवाओं को मदद मिलेगी। यह एक सकारात्मक पहल होगी।

डा. युद्धवीर सिंह, सचिव, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

करीब दो साल पहले मैंने दैनिक जागरण के विचार मंच में सांसद राजेंद्र अग्रवाल व अन्य अधिकारियों के समक्ष मेरठ में खेल विवि बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसे पूरा होता देख मुङो बेहद खुशी है। खेलकूद के साथ ही स्पोर्ट्स एकेडमिक, रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा। -एचएम राउत, निदेशक, दीवान पब्लिक स्कूल 

chat bot
आपका साथी