UP TET Paper Cancel: टीईटी का पेपर लीक के विरोध में शामली में सपाईयों ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश टीईटी का पेपर लीक होने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। सपा कार्यालय से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण में कार्रवाई की मांग उठाई।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:50 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:50 PM (IST)
UP TET Paper Cancel: टीईटी का पेपर लीक के विरोध में शामली में सपाईयों ने किया प्रदर्शन
टीईटी का पेपर लीक के विरोध में शामली में सपाईयों ने किया प्रदर्शन।

शामली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश टीईटी का पेपर लीक होने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। सपा कार्यालय से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण में कार्रवाई की मांग उठाई। सपा कार्यकर्ताओं ने परीक्षा के पेपर लीक होने पर आक्रोश जताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता विजय कौशिक ने भाजपा सरकार को पेपर लीक के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भाजपा छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं। सरकार की लापरवाही के कारण पेपर लीक हुआ है। इस अवसर पर विजय कौशिक सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, संदीप गुर्जर, चौधरी इरफान, आशू पहलवान, चौधरी वसीम, तोफीक उर्फ भोला, शोरब कश्यप, शफीक प्रधान, जाकिर, अजय कुमार, डा. सरवर आदि शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी