सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, रालोद और छोटे दलों से मिलेगी मजबूती, सरकार बनाएगी सपा

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि 2022 का विधानसभा चुनाव जीतकर सपा सरकार बनाएगी। रालोद और कई छोटे दलों के गठबंधन से मजबूती मिलेगी। इस सब के सहयोग से भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:58 PM (IST)
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, रालोद और छोटे दलों से मिलेगी मजबूती, सरकार बनाएगी सपा
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा

मेरठ, जेएनएन। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि 2022 का विधानसभा चुनाव जीतकर सपा सरकार बनाएगी। रालोद और कई छोटे दलों के गठबंधन से मजबूती मिलेगी। इस सब के सहयोग से भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। वह शनिवार को जिला कार्यालय पर नेताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष सात दिसंबर की प्रस्तावित अखिलेश यादव जयंत चौधरी की संयुक्त रैली की तैयारी को लेकर पहुंचे थे। वह दिन तक मेरठ में ही रुककर व्यवस्था देखेंगे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार महंगाई भ्रष्टाचार और विकास मुख्य मुद्दा होगा भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है बड़े-बड़े वादे करके कोई भी काम नहीं किए पिछली सरकारों के जो काम थे उन्हें परियोजनाओं के फीता काटकर अपना नाम कर लिया विकास के नाम पर सिर्फ ढिंढोरा पीटा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा से संबंधित बयान पर उन्होंने कहा कि उनका कार्य सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना नई सड़कें बनवाने का है लेकिन वह कार्य से हो नहीं रहा है तो अब जनता को गुमराह करने के लिए समाज को बांटने के लिए ऐसे बयान बाजी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा जंगलों की पार्टी है चुनाव आने पर ऐसे जुमले छोड़ती रहती है जनता अब समझ गई है।

उन्होंने कहा कि सात दिसंबर की रैली ऐतिहासिक होगी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे अखिलेश यादव की कई रैलियों में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे इससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, अतुल प्रधान, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी आदि नेता मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी