चुनावी मोड में सपा, मेरठ कार्यालय में जनता की सुनेगी समस्या, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

SP in Chunavi mode मेरठ में सप्ताह में पांच दिन जिला कार्यालय पर सपा पदाधिकारी सुनेंगे समस्या। इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई होगी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:31 AM (IST)
चुनावी मोड में सपा, मेरठ कार्यालय में जनता की सुनेगी समस्या, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय
मेरठ कार्यालय में सपा जनता की सुनेगी समस्या।

मेरठ, जेएनएन। विधानसभा चुनाव 2022 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में अब मुद्दे उछालने के साथ जनता की समस्या सुनने के लिए विपक्ष मैदान में आ गया है। सपा अब सप्ताह में पांच दिन जनता व कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेगी। इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद सपा जनता के बीच उनकी आवाज सही मायने में नहीं बन सकी। छोटे-मोटे प्रदर्शन ही होते रहे। हालांकि अब जब चुनाव नजदीक है तो अब जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी। जनता की समस्या सुनने के बाद उसके समाधान के लिए पार्टी नेता अधिकारियों से मिलेंगे। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई होगी। इसमें सोमवार व मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष, बुधवार-बृहस्पतिवार को जिला महासचिव व जिला कोषाध्यक्ष और शुक्रवार को जिला सचिव कार्यालय पर सुनवाई करेंगे।

chat bot
आपका साथी