दामाद व ससुर को बंधक बनाया, तलाब का दबाव बनाया

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम विवाहिता के घर पर दामाद व उसके पित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:20 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:20 AM (IST)
दामाद व ससुर को बंधक बनाया, तलाब का दबाव बनाया
दामाद व ससुर को बंधक बनाया, तलाब का दबाव बनाया

मेरठ,जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम विवाहिता के घर पर दामाद व उसके पिता को बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि वह उसके भाई से जबरन तलाक देने का दबाव बना रहे है। हालांकि, पुलिस ने बंधक बनाने की बात से इंकार किया है।

गुरुवार शाम थाने में भावनपुर थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित मोरना गांव निवासी साजिद अपने ताऊ राशिद के साथ थाने पहुंचा। साजिद ने बताया कि उनके बड़े भाई खालिद अपने पिता यामीन के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम अपनी पत्नी को लेने घर आए थे। आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान पुत्र की मदद से दोनों को बंधक बना लिया। साजिद ने बताया कि वह बाहर नौकरी करते है। जब वह घर आया। तब इस मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि आरोपित ससुराल पक्ष व ग्राम प्रधान खालिद पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। इस पर पुलिस गांव पहुंची। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि किसी को बंधक नहीं बनाया गया है। मामला पति-पत्नी के बीच अनबन का है। लड़की पक्ष और लड़का पक्ष दोनों अपने-अपने घर पर हैं। इसमें ग्राम प्रधान पुत्र की कोई भूमिका नहीं है। तलाक लेने व देने की कोई जानकारी नहीं है।

पिछले साल लाकडाउन में हुआ था निकाह

खालिद के ताऊ राशिद ने बताया कि लड़की वाले उनके दूर के रिश्तेदार हैं। पिछले साल लाकडाउन में निकाह हुआ था। आरोप है कि खालिद की पत्नी अपने पति पर मेरठ में किराए पर रहने का दबाव बना रही थी। लेकिन, आíथक स्थिति सही नहीं होने पर खालिद ने इंकार कर दिया था। इसके करीब तीन माह बाद ही वह अपने घर चली गई थी।

chat bot
आपका साथी