छह बीघा जमीन के लिए पुत्र ने की थी वृद्ध मां की हत्या

रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में बीती 12 फरवरी की दोपहर घर में घुसकर एक वृद्धा की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:00 PM (IST)
छह बीघा जमीन के लिए पुत्र ने की थी वृद्ध मां की हत्या
छह बीघा जमीन के लिए पुत्र ने की थी वृद्ध मां की हत्या

मेरठ, जेएनएन। रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में बीती 12 फरवरी की दोपहर घर में घुसकर एक वृद्धा की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का राजफाश करते हुए मृतका के पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पूछताछ में जमीन के बटवारे के विवाद में वृद्ध मां की गला रेत कर हत्या करना स्वीकार किया।

बता दें कि बीती 12 फरवरी को डालमपुर गांव में दिन दहाड़े घर में घुसकर महेंद्री (85) पत्नी स्वर्गीय उमराव सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उस वक्त घटी थी जब परिवार के सभी सदस्य खेत पर गए हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई थी कि हत्या में किसी करीबी का हाथ है। हत्या के राजफाश को फारेंसिक टीम की मदद ली गई थी। रोहटा थाना पुलिस में महेंद्री के पुत्र देवी सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपित ने कहा कि उसके हिस्से में 12 बीघा जमीन आती है। उसे मां ने केवल छह बीघा जमीन ही दी थी। जिसको लेकर घर में विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी भी एक माह पूर्व घर छोड़ कर चली गई थी। तनाव में उसने मां की हत्या की कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित शराब के नशे का आदि है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

गन्ना चोरी के दो आरोपित को जेल भेजा: पुलिस ने तीन दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये गन्ना चोरी के दो आरोपितों को रविवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग से गन्ना चोरी कर ले जा रहे दो आरोपितों को ट्रैक्टर-ट्राली सहित पकड़ लिया था। आरोपित क्षेत्र के कई किसानों का गन्ना चोरी कर चुके थे। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम विनय कुमार व अशोक कुमार निवासी सैदपुर थाना बी बी नगर जिला बुलंदशहर बताये। जांच में सामने आया था कि आरोपितों के दो और साथी हैं। जोकि फरार हैं। चोरों से बरामद ट्रैक्टर-ट्राली क्षेत्र के भगवानगढ़ी निवासी एक किसान की पायी गई है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार साथियों को पकड़ नहीं पायी है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि फरार साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी