मुजफ्फरनगर : गंग नहर में गिरी कार में मिला कंकाल, तितावी के दिलशाद के रूप में हुई शिनाख्‍त

खतौली में चौधरी चरण सिंह मार्ग पर गंगनहर कार बरामद हुई है। जिसमें एक शव मिला है। शव कंकाल में बदल गया है। पुलिस ने शव के साथ कार की छानबीन की है। शव की पहचान मुजफ्फरनगर के दिलशाद अंसारी के रूप में बताई जा रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:00 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : गंग नहर में गिरी कार में मिला कंकाल, तितावी के दिलशाद के रूप में हुई शिनाख्‍त
मुजफ्फरनगर में गंग नहर में गिरी कार में मिले कंकाल की शिनाख्‍त कर ली गई है।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मुजफ्फरनगर के खतौली में चौधरी चरण सिंह मार्ग पर गंगनहर कार बरामद हुई है। जिसमें एक शव मिला है। शव पूरी तरह से कंकाल में बदल गया है। रतनपुरी पुलिस ने शव के साथ कार की छानबीन की है। प्रथम दृष्टया शव की पहचान मुजफ्फरनगर के ही तितावी क्षेत्र के गांव लखन निवासी दिलशाद अंसारी के रूप में बताई जा रही है।

रतनपुरी थाना प्रभारी विद्यांचल तिवारी ने बताया कि गंगनहर कार मिली है। वह दिल्ली के अशोक विहार एनक्लेव निवासी अंकुर ठाकुर के नाम है। कार के पिछली सीट पर शव भी बरामद हुआ है। कार में सचिन कुमार पुत्र मुकेश निवासी गांव धनसैनी थाना तितावी के नाम से कागजात मिले हैं जिसकी जानकारी जुटाई गई तो बकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पता चला की कार को तितावी के गांव लाखन का रहने वाला दिलशाद अंसारी लेकर गया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। कार गंग नहर में कैसे समाई है, इसकी भी पड़ताल हो रही है। दिलशाद अंसारी कार लेकर कब निकला था और उसकी गुमशुदगी थाने में कब दर्ज हुई है। इस समय में भी तितावी थाने से रिकॉर्ड जुटाया गया है। शव पानी में करीब छह माह से पड़ा रहने के कारण गल, सड़कर कंकाल में तब्दील हो गया है। 

chat bot
आपका साथी