मारपीट और फायरिग में छह लोग जेल गए, घायल अस्पताल में भर्ती

देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लाल दा में जावेद और राशिद में शनिवार रात को भद्दा कमेट करने पर मारपीट हो गई थी। जावेद पक्ष के शाहरुख और अशरफ गोली लगने से घायल हो गए थे जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से हालत बिगड़ने पर रविवार को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 02:38 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 02:38 AM (IST)
मारपीट और फायरिग में छह लोग जेल गए, घायल अस्पताल में भर्ती
मारपीट और फायरिग में छह लोग जेल गए, घायल अस्पताल में भर्ती

मेरठ, जेएनएन। देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लाल दा में जावेद और राशिद में शनिवार रात को भद्दा कमेट करने पर मारपीट हो गई थी। जावेद पक्ष के शाहरुख और अशरफ गोली लगने से घायल हो गए थे, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत बिगड़ने पर रविवार को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी ने बताया कि पुलिस ने साकिब और तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

घर में घुसकर हमला, कई लोग घायल : मेरठ के परतापर थाना क्षेत्र के इटायरा निवासी गुलफशा की शादी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कालोनी निवासी गुलजार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। शनिवार को भी पति ने मारपीट की थी। इसके चलते ही वह मायके आ गई थी। उसके आने के कुछ देर बाद पति अपने रिश्तेदारों के साथ इटायरा पहुंच गया। उसने पत्नी से चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग गए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी