सर, पति एक कंपनी में मैनेजर है...दहेज में 25 लाख और होंडा सिटी की डिमांड, मेरठ में पीड़िता ने दी तहरीर

Dowry Case In Meerut मेरठ की महिला ने पुलिस को बताया कि शादी दिल्ली निवासी युवक से साढ़े तीन साल पहले हुई थी। कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जाने लगा था। अब विवाहिता से दहेज की भारी भरकम डिमांड की जा रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:50 PM (IST)
सर, पति एक कंपनी में मैनेजर है...दहेज में 25 लाख और होंडा सिटी की डिमांड, मेरठ में पीड़िता ने दी तहरीर
मेरठ में दहेज उत्‍पीड़न का मामला सामने आया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Dowry Case In Meerut सर, पति दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में मैनेजर है। दहेज में 25 लाख रुपये और होंडा सिटी गाड़ी की मांग कर रहा है। विरोध करने पर उत्पीड़न किया जाता है। ससुर भी उस पर गलत नजर रखते हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक से साढ़े तीन साल पहले हुई थी। कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जाने लगा था। महिला ने अपनी सारी पीड़ा को पुलिस को बताते हुए थाने में तहरीर दी है।

पिटाई करके घर से निकाला

दोनों पक्षों की कई बार बातचीत हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आरोप है अब उससे 25 लाख रुपए और एक होंडा सिटी गाड़ी की मांग की जा रही हैं। ससुर भी उस पर गलत नजर रखता है। विरोध करने पर पति ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। उसने मायके वालों को सूचना दी तो वह उसको घर ले आए। पीड़िता ने नौचंदी थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की ही दूसरी शादी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

कान काटने के मामले में समझौता नहीं करने पर धमकी

मेरठ : युवक का कान काटने के मामले में फरार आरोपित पर पीडि़त ने धमकी देने और समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बुधवार को पीडि़त स्वजन और सपा नेत्री के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने उनको शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। नौचंदी थाना क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट तुषार 16 तारीख को बाइक से वेस्टर्न कचहरी रोड से जा रहा था। रास्ते में मुकेश और चिराग चिकारा ने उससे मारपीट शुरू कर दी थी।

एसएसपी ने दिया आश्‍वासन

आरोप है कि उसका कान काटकर अलग कर दिया था। पुलिस ने मौके से मुकेश को पकड़कर जेल भेज दिया था, जबकि चिराग फरार है। बुधवार को वह स्वजन और सपा नेत्री नेहा गौड़ के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। कप्तान प्रभाकर चौधरी को बताया कि आरोपित समझौता नहीं करने पर धमकी दे रहा है। वह लगातार दबाव बना रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। एसएसपी ने जल्द ही आरोपित को पकडऩे का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी