फेसबुक से दोस्‍ती के बाद बागपत से अगवा भाई-बहन पंजाब से बरामद, आरोपित गिरफ्तार

बागपत के एक गांव की किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद किशोरी और उसके भाई को अगवा करने वाले आरोपित को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। वहीं से किशोरी और उसके भाई को भी बरामद कर लिया गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:48 PM (IST)
फेसबुक से दोस्‍ती के बाद बागपत से अगवा भाई-बहन पंजाब से बरामद, आरोपित गिरफ्तार
बागपत से अगवा भाई-बहन पंजाब में मिले।

बागपत, जेएनएन। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद किशोरी और उसके भाई को अगवा करने वाले आरोपित को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। वहीं से किशोरी और उसके भाई को भी बरामद कर लिया गया।

यह है मामला

कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की फेसबुक पर पंजाब के युवक से दोस्ती हो गई थी। एक सप्ताह पहले आरोपित अपने साथी के साथ गांव पहुंचा और किशोरी को घर से बाहर बुला लिया। किशोरी अपने सात साल के भाई के साथ आई थी। आरोपित किशोरी व उसके भाई को अगवा कर पंजाब ले गए। कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम पंजाब गई थी।

पुलिस ने सोमवार को वीरेंद्र पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मोहल्ला गुरुनानक कस्बा, थाना रजपुरा, जनपद पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी फरार हो गया। किशोरी और उसके भाई को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। किशोरी के अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी