मेरठ के शुभम और अदिति को मिला आइपीएस कैडर, मंसूरी में पांच दिसंबर से प्रशिक्षण में होंगे शामिल

सिविल सेवा में सफल मेरठ के मेधावी शुभम सिंह और अदिति सिंह को आइपीएस कैडर मिला है। पांच दिसंबर से तीन माह के फाउंडेशन कोर्स की ट्रेनिंग के लिए दोनों को मंसूरी बुलाया गया है। अदिति का एसडीएम पद पर भी चयन हो चुका है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:56 AM (IST)
मेरठ के शुभम और अदिति को मिला आइपीएस कैडर, मंसूरी में पांच दिसंबर से प्रशिक्षण में होंगे शामिल
मेरठ के शुभम और अदिति को मिली आइपीएस सर्विस।

मेरठ, जेएनएन। सिविल सेवा में सफल मेरठ के मेधावी शुभम सिंह और अदिति सिंह को आइपीएस कैडर मिला है। तीन माह के फाउंडेशन कोर्स की ट्रेनिंग के लिए उन्हें मंसूरी बुलाया गया है।

सरस्वती विहार रोहटा रोड के रहने वाले शुभम सिंह की मंसूरी में पांच दिसंबर से ट्रेनिंग है। उनके पिता मनफूल सिंह प्रेमी सेवानिवृत्त जिला जज रह चुके हैं। माता राजलक्ष्मी भी जज रह चुकी हैं। शुभम की बड़ी बहन भी जज हैं। दूसरी बहन भी प्रोफेसर हैं। शुभम ने 12वीं एमपीएस से की थी, दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया। शुभम ने घर से तैयारी करते हुए दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की थी। साहित्यकार डा. रामगोपाल भारतीय ने सफलता पर बधाई दी है।

उधर, कंकरखेड़ा की शिवलोक कालोनी की रहने वाली अदिति सिंह ने सिविल सेवा की परीक्षा में 679 वां स्थान हासिल की थी। उन्हें भी आइपीएस कैडर मिला है। सोफिया गल्र्स स्कूल से 12वीं के बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक के बाद सिविल सेवा की तैयारी की। अदिति 12 घंटे नियमित पढ़ाई करतीं थीं। अदिति की मां ज्योति सिंह हैं। जो डीएम कोर्ट में सीनियर असिस्टेंट हैं। पिता डा. संजीव सिंह एमडी फिजिशियन हैं। अदिति का एसडीएम पद पर भी चयन हो चुका है।

chat bot
आपका साथी