श्रीराम ने कुंभकर्ण व लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध

अयोध्यापुरी भैंसाली मैदान मेरठ कैंट में गुरुवार रात रामलीला का आयोजन हुआ। र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:50 AM (IST)
श्रीराम ने कुंभकर्ण व लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध
श्रीराम ने कुंभकर्ण व लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध

मेरठ,जेएनएन। अयोध्यापुरी भैंसाली मैदान मेरठ कैंट में गुरुवार रात रामलीला का आयोजन हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग व महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार की रामलीला में हनुमान द्वारा मेघनाद के यज्ञ का विध्वंस करना, लक्ष्मण व मेघनाद का युद्ध, मेघनाद वध, सुलोचना को मेघनाद के वध की जानकारी होने पर भगवान राम से वार्ता करना व पाताल लोक में जाकर अहिरावण का वध करना आदि का मंचन श्री राम कला केंद्र के कलाकारों द्वारा किया गया। रवि माहेश्वरी, राकेश गुप्ता, विशाल बंसल, सुमित सिघल, हरिकांत अहलूवालिया, अरविद गुप्ता, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, श्रीरामलीला कमेटी मेरठ शहर द्वारा सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट पर रामलीला मंचन के अंतर्गत कुंभकरण वध, मेघनाद वध व अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला का मंचन वृंदावन धाम से आए घनश्याम शर्मा की मंडली ब्रज बहुला वन राजेश्वरी लीला संस्थान ने किया। मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल, एडवोकेट संजीव गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, मनोज माहेश्वरी, राहुल गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव अग्रवाल, सचिन जिंदल व राकेश गर्ग का सहयोग रहा। जेल चुंगी रामलीला मैदान में नवमी को लक्ष्मण शक्ति लीला का भव्य मंचन किया गया। सर्वप्रथम राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध प्रारंभ होता है। राम की सेना रावण की सेना के प्रधान वीरों का वध कर देती है। इससे क्रोधित होकर रावण अपने पुत्र मेघनाद को युद्ध भूमि में भेजता है। कार्यक्रम में पूजन कल्पना पाठक व आरती गौरी शंकर ने की। सुबोध बंसल, सुरेश अरोड़ा, अशोक शाक्य, वरुण गोयल, आशीष अग्रवाल, प्रभात चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन सतपाल मास्टर ने किया।

chat bot
आपका साथी