Shramik Special Train: आज सहारनपुर से रवाना होंगी दो और ट्रेनें, इतने कामगारों का होगा प्रस्‍थान Saharnpur News

एक ट्रेन जोधपुर से कामगारों को लेकर सुबह छह बजे यहां पहुंचेगी। राधा स्वामी सत्संग भवन में ठहरे बिहार के लोगों को भेजने की तैयारी की गई है। सहारनपुर में दो से ढ़ाई हजार कामगार हैं।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 15 May 2020 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 15 May 2020 11:59 PM (IST)
Shramik Special Train: आज सहारनपुर से रवाना होंगी दो और ट्रेनें, इतने कामगारों का होगा प्रस्‍थान Saharnpur News
Shramik Special Train: आज सहारनपुर से रवाना होंगी दो और ट्रेनें, इतने कामगारों का होगा प्रस्‍थान Saharnpur News

सहारनपुर, जेएनएन। बिहार के बांशिदों को लेकर शुक्रवार को पहली ट्रेन तो बेतिया के लिए चली गई, लेकिन अब भी यहां दो से ढाई हजार कामगार फंसे हैं। सभी को उनके गृह जनपद छुड़वाने के लिए शनिवार को दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जिसके लिए रेल मुख्यालय से ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। उधर शनिवार सुबह छह बजे ही जोधपुर से 1188 लोगों को लेकर भी एक ट्रेन आ रही है।

सुबह छह बजे जाएगी ट्रेन

डिप्टी एसएस अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि, सुबह छह बजे स्पेशल ट्रेन जोधपुर से सहारनपुर पहुंच रही है। इसके लिए भी तैयारी पूरी कर ली है। इस ट्रेन में 1188 लोग हैं, जो सहारनपुर व आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। सभी यात्रियों की सूची यहां आ चुकी है, जिसके लिए जिला प्रशासन उनके घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का इंतजाम कर लिया है। स्टेशन पर उतरने के बाद सभी यात्रियों की थर्मल स्‍कैनिंग की जाएगी और जरूरत पडऩे पर सैंपल भी स्वास्थ विभाग ले सकता है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा शनिवार को दो स्पेशल ट्रेन कामगारों को लेकर बिहार जाएंगी। एक ट्रेन दोपहर दो बजे व दूसरी शाम सात बजे चलेगी। दोनों ही ट्रेनों में करीब 2300-2400 यात्रियों को रवाना किया जाएगा। सभी की व्यवस्था शुक्रवार जैसी ही व्यवस्थित रहेगी।  

chat bot
आपका साथी