शूटर दादी प्रकाशी के पति जयसिंह का निधन, शोक में डूबा बागपत का जौहड़ी गांव

जौहड़ी गांव की वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर के पति 85 वर्षीय जयसिंह का आकस्मिक निधन हो गया जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के गांवों से गणमान्य लोग सांत्वना देने शूटर दादी प्रकाशी के घर पहुंच रहे हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:02 PM (IST)
शूटर दादी प्रकाशी के पति जयसिंह का निधन, शोक में डूबा बागपत का जौहड़ी गांव
शूटर दादी प्रकाशी के पति जयसिंह का निधन।

बागपत, जेएनएन। जौहड़ी गांव की वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर के पति 85 वर्षीय जयसिंह का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दादी प्रकाशी के पुत्र रामबीर, प्रमोद, सोमपाल व सुरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को भोजन करते समय अचानक तबीयत खराब होने पर पिता जय सिंह को स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद बड़ौत ले गए, लेकिन रास्ते में ही पिता की मौत हो गई।

दादी के पति जयसिंह किसान थे, जिनके चार पुत्र व चार पुत्रियों का भरा पूरा परिवार हैं। उनकी पुत्री सीमा तोमर व पौत्री पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर रूबी तोमर इंटरनेशनल शूटर हैं। उधर, आसपास के गांवों से गणमान्य लोग सांत्वना देने शूटर दादी प्रकाशी के घर पहुंच रहे हैं।

पहले जेठानी का अब पति का छूटा साथ

दादी प्रकाशी की जेठानी शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना के चलते निधन हो गया था। जेठानी के निधन के बाद दादी प्रकाशी अकेली रह गईं थी, जिससे वे अभी उबर नहीं पाई थी। अब उनके पति का निधन होने से साथ छूट गया। 

chat bot
आपका साथी