सहारनपुर में दिल दहलाने वाली घटना, बाल्टी में डूबकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत, हाहाकार

child dies in Saharanpur सहारनपुर में एक दुखद हादसे में एक डेढ़ साल के बालक की पानी से भरे बाल्‍टी में डूबकर मौत हो गई। बाल्‍टी में गिरे बच्‍चे को अस्‍पताल ले जाया गया जहां पर डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:30 PM (IST)
सहारनपुर में दिल दहलाने वाली घटना, बाल्टी में डूबकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत, हाहाकार
लकड़ी के टुकड़े को बाल्टी से निकालने के प्रयास में हुआ हादसा।

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में अंबेहटा में एक डेढ़ साल के बालक की पानी से भरे बाल्‍टी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्‍वजन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाल्‍टी में गिरे बच्‍चे को अस्‍पताल ले जाया गया जहां पर डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्‍वजन का बिलख बिलख कर बुरा हाल है।

लकड़ी का टुकड़ा गिरा था बाल्‍टी में

नकुड़ थानाक्षेत्र के अंबेहटा कस्बा की सफिया कालोनी निवासी दिलशाद पुताई का काम करते हैं। कुछ दिन पहले वह काम करने उड़ीसा गए थे। दिलशाद के पांच बच्चों में सबसे छोटा डेढ़ साल का कासिम था। शुक्रवार शाम 5.30 बजे कासिम की मां घर के काम में व्यस्त थी। कासिम लकड़ी के टुकड़े से खेल रहा था। इसी बीच लकड़ी का टुकड़ा पास में रखी पानी से भरी बाल्टी में जा गिरा।

बच्‍चे की आवाज भी नहीं निकली

बच्चे ने बाल्टी के सहारे खड़े होकर इसे निकालने का प्रयास किया तो वह खुद ही बाल्टी में जा गिरा। बच्चे की आवाज भी नहीं निकल पाई। काफी देर बाद मां आंगन में पहुंची लेकिन बच्चा नहीं दिखा। बाद में उसे बाल्टी में डूबा देखा तो घर में हाहाकार मच गया। बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। आस पड़ोस के लोग भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे।

दिनदहाड़े नदी में गोकशी होते पकड़ी

वहीं एक अन्‍य खबर के अनुसार सहारनपुर के बेहट थाना मिर्जापुर पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र में पंजना नदी में गोकशी होते पकड़ी। पुलिस को देखकर गोकशी करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 80 किलो मांस, गाय की खाल व उपकरण आदि बरामद किए हैं। आरोपियों में दो लोगों की पहचान हो गई। जबकि एक अज्ञात है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दो की पहचान

एसएसआई सतीश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजना नदी में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने वहां छापा मारा लेकिन गोकशी करने वाले पुलिस को देख कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 80 किलो गौ मांस, खाल व अन्य अवशेष के साथ ही गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। एसएसआई ने बताया कि मौके से भागने वालों में दो की पहचान कर ली गई है। उन्हें नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोकशी के मुकदमे में नामजद किए गए दो आरोपियों में मुरसलीन पुत्र नामालूम निवासी मिर्जापुर व दूसरा नौशाद पुत्र नामालूम निवासी शेरपुर पेलो बताया गया है। जबकि एक अज्ञात है।

chat bot
आपका साथी