शिवरात्रि आज, शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी

श्रावण मास की शिवरात्रि पर शुक्रवार को मुख्य जलाभिषेक मवाना में बड़ा महादेव शि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:15 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:15 PM (IST)
शिवरात्रि आज, शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी
शिवरात्रि आज, शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी

मेरठ,जेएनएन। श्रावण मास की शिवरात्रि पर शुक्रवार को मुख्य जलाभिषेक मवाना में बड़ा महादेव शिव मंदिर व रामराज के समीप फिरोजपुर स्थित महाभारतकालीन सिद्धपीठ मंदिर पर किया जाएगा। दोनों जगह जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर कमेटी की ओर से जलाभिषेक के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

शुक्रवार को शिवरात्रि पर नगर में मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव शिव मंदिर पर मुख्य जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर पर भगवान शिव की पूजा -अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई है। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन रहेगी। कोरोना के चलते शारीरिक दूरी का भी पालन कराया जाएगा। यहां के अलावा झारखंडी शिव मंदिर, फलावदा रोड स्थित सरस्वती शिव मंदिर, पांडव चौक स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। नगर के बड़ा महादेव मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है।

मवाना के अलावा रामराज के पास स्थित फिरोजपुर स्थित महाभारतकालीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जलाभिषेक दौरान मंदिर कमेटी द्वारा महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई है।

जलाभिषेक का समय

सरस्वती शिव मंदिर मवाना के पुजारी पंडित मोहन जोशी ने बताया कि शिवरात्रि पर सुबह पांच बजे से त्रयोदशी का जल अर्पण का समय है और शाम 6.35 से शिव चौदस का जलाभिषेक शुरू होगा।

सरधना कस्बे व देहात क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार यानि आज शिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। सुबह से ही श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। वहीं, सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस भी तैनात रहेगी।

देवी मंदिर के पुजारी पंडि़त हेमसागर ने बताया कि शुक्रवार सुबह से भगवान आशुतोष पर श्रद्धालु त्रियोदशी का जल चढ़ाएंगे। इसके बाद शाम से चौदस का जल चढ़ेगा। उन्होंने बताया कि कोविड को देखते हुए अब की बार भी कुछ खास मंदिर में साज-सजावट नहीं की है। वहीं, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस सादे कपड़ों में भी तैनात रहेगा।

तेजी से बढ़ रहे शिवालयों की ओर कांवड़यिों के कदम

कोरोना काल को देखते हुए कांवड़ लाने की अनुमति नहीं है। लेकिन, कुछ श्रद्धालु फिर भी कांवड़ लेकर आ रहे है। ऐसे में शिवरात्रि आज होने से कांवड़यिों के कदम तेजी से शिवालयों की ओर बढ़ रहे है। गुरुवार को चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर डाक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं का तांता दिखाई दिया। गाजीपुर बार्डर के खिचड़ीपुर निवासी महेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रोहित, विक्की, अजय आदि ने बताया कि वह कांवड़ लेकर आ रहे है। शुक्रवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

chat bot
आपका साथी