शामली : बहनों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मारने के आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार, दो फरार

शामली में दो सगी बहनों की निर्मम हत्‍या के मामले में झिंझाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अभी दो आरोपित फरार चल रहे हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में हत्‍याकांड में पारिवारिक विवाद सामने आया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:30 PM (IST)
शामली : बहनों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मारने के आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार, दो फरार
शामली में सगी बहनों की हत्‍या में दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

शामली, जेएनएन। शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव डेरा लाल सिंह में पारिवारिक कलह के चलते दो सगी बहनों को एक महिला के पति ने अपने भाइयों के संग मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था। मृतका के पति के अनुसार, उसकी साली का ससुराल वालों के साथ काफी समय से गृह कलेश चल रहा था। मामले में मृतक महिला के पति ने चार भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया था। मामले में झिंझाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अभी दो आरोपित फरार चल रहे हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लाल सिंह डेरा में हरियाणा के गांव रिशपुर निवासी शिवानी की शादी विक्रम निवासी लाल सिंह डेरा के साथ हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार को शिवानी ने अपनी बहन डिम्पल व जीजा ऋषिपाल को बुला लिया था। शनिवार की सुबह विक्रम ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी व साली डिंपल को लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला था।

पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतका डिम्पल के पति ऋषिपाल ने सुनील, विक्रम, विपिन व अंकुर पुत्रगण बलजोरा निवासी डेरा लालसिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया था। मामले में इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह ने आरोपित दो सगे भाई सुनील और विक्रम पुत्र बलजोरा निवासी डेरा लालसिंह को गिरफ्तार कर रविवार का चालान कर दिया। पुलिस बाकी दोनों आरोपितों की तलाश कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी