शामली : भाजपा नेता अजय संगल का निधन, चार दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के मालिक अजय संगल का निधन हो गया है। चार दिन पहले कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इस घटना से भाजपा में शोक की लहर है इनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:01 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:01 PM (IST)
शामली : भाजपा नेता अजय संगल का निधन, चार दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित
शामली से भाजपा नेता की कोरोना से मौत।

शामली, जेएनएन। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के मालिक अजय संगल का निधन हो गया है। चार दिन पहले कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इस घटना से भाजपा में शोक की लहर है, इनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं तमाम राजनीतिक, समाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

शामली केे मिल रोड निवासी अजय संगल को पिछले दिनों बुखार आया था। ऐसे में उन्होंने जांच कराई थी और चार दिन पहले रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। वह उपचार के लिए शामली से नोएडा चले गए थे और वहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। यहीं पर इनका इलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार को उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इस सूचना से परिवार के लोग भी सख्‍ते में आ गए थे। शुक्रवार सुबह होते ही उनके निधन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर व्‍याप्‍त हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्‍य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।  

chat bot
आपका साथी