शामली : घर का काम करने में मगन थी महिला, पति ने फावड़े से काटकर कर दी पत्नी की हत्या
मगन होकर घर का काम कर रही महिला पर अचानक पति ने हमला कर दिया। फावड़े के नुकीले वाले हिस्से से हमला करने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शामली, जेएनएन। मगन होकर महिला घर का काम कर रही थी। इसी बीच में पति ने पत्नी के सर पर पीछे से हमला कर दिया। फावड़े के नुकीले वाले हिस्से से हमला करने के कारण महिला का सर कट गया। जिसके बाद खून तेजी से बहने लगा। कुछ ही देर में महिला की मौत भी हो गई। ग्रामीणों तक इसकी बात पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, बताया जा रहा है कि आरोपित पति को भी चोट लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हत्या के सही कारण का पता नहीं चल पाया है।
थाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी में दिन निकलते ही एक पति ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी को फावड़े से काट कर मार डाला। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मय फोर्स के पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पति भी घायल होने पर अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी में पिंकी (36) पत्नी अनुज सुबह घर पर काम कर रही थी। उसी समय उसके पति अनुज ने फावड़ा उठाकर पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। पत्नी को फावड़े से काट डाला। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने झिंझाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि अनुज भी घायल है। इसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में जांच जारी है। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपित से पूछताछ में मामले की जानकारी हो जाएगी। मामले में इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह ने बताया कि अभी मौके पर ही है। पिंकी की हत्या फावड़े से काट कर की गई है। बाकी जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस जांच कर रही है।