बागपत में शर्मनाक करतूत : घर में घुसकर अर्द्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बागपत में एक युवक ने अर्द्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। किशोरी की नानी ने बताया कि उसकी धेवती उसके पास ही रहती है और वह मानसिक रूप से बेहद कमजोर है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:23 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:23 AM (IST)
बागपत में शर्मनाक करतूत : घर में घुसकर अर्द्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
बड़ौत की एक कालोनी में दिया घटना को अंजाम, नानी ने दी तहरीर।

बागपत, जेएनएन। बागपत जिले के बड़ौत में एक कालोनी में युवक ने अर्द्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। किशोरी की नानी ने बताया कि उसकी धेवती उसके पास ही रहती है और वह मानसिक रूप से बेहद कमजोर है। वह घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान कालोनी का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और उसकी धेवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। वह जब घर पहुंची तो उसकी देवती अर्धनग्न फर्श पर लेटी हुई रो रही थी। उसने उसे पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह अपनी धेवती को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपित के खिलाफ उसके घर दबिश दी गई है, लेकिन वह नहीं मिला है।

दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए तो उन्हें ही सौंप देंगे बेटी

बागपत में व्यवस्था के नकारापन से दुखी होकर दुष्कर्म पीडि़ता के माता-पिता ने ऐसा फैसला लिया, जिसे सुनकर कोई भी सन्न रह सकता है। पीडि़त दंपती ने कहा कि बेटी से दुष्कर्म के तीन और आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए तो वह अपनी बेटी आरोपितों को ही सौंप देंगे। खुद भी जहर खाकर जान दे देंगे।

ये था मामला

एक सप्ताह पहले छपरौली थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती ने पांच युवकों पर दो माह पहले उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसके दो अश्लील वीडियो बनाए और एक सप्ताह पहले गांव में ही पांच-पांच सौ रुपये में बेच दिए। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीडि़त पक्ष ने पांचों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपितों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। पीडि़त दंपती ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए, जिन्हें जेल भेज दिया गया। तीन आरोपितों को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया गया।

व्यथित होकर रो पड़े दोनों

पीडि़त दंपती सोमवार को बड़ौत सीओ कार्यालय पहुंचा। दंपती ने रोते हुए कहा कि उनके पास दूसरा रास्ता नहीं बचा है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह अपनी बेटी ही आरोपितों को ही सौंप देंगे।

इनका कहना है

दंपती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि पुलिस की अभी तक की जांच में दोनों आरोपितों की भूमिका ही पाई गई है। इस मामले को लेकर गांव में राजनीति हो रही है, लेकिन पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई ही करेगी।

- आलोक सिंह, सीओ

chat bot
आपका साथी