मेरठ में पति की शर्मनाक हरकत, संतान नहीं हुई तो तांत्रिक को सौंप दी पत्‍नी, अपने सामने कराया दुष्‍कर्म

मेरठ में पति की शर्मनाक करतूत संतान के लिए पति ने अपनी पत्नी तांत्रिक को सौंप दी। तांत्रिक ने महिला को बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने तांत्रिक और पति को गिरफ्तार कर लिया है ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:44 PM (IST)
मेरठ में पति की शर्मनाक हरकत, संतान नहीं हुई तो तांत्रिक को सौंप दी पत्‍नी, अपने सामने कराया दुष्‍कर्म
संतान प्राप्‍ति‍ के लिए पति ने तांत्र‍िक से करवाया दुष्‍कर्म।

मेरठ,जेएनएन। संतान के लिए पति ने अपनी पत्नी तांत्रिक को सौंप दी। तांत्रिक ने महिला को बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने तांत्रिक और पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

देहलीगेट थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपती को शादी के दो साल बाद भी संतान नहीं हुई। पति पत्नी को सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में रहने वाले तात्रिक इस्माईल के पास ले गया। इस्माईल ने पति में कमी बताई। उसने सुझाव दिया कि बच्चा पैदा करने के लिए महिला से संबंध बनाने पड़ेंगे। पति ने इस घिनौने काम के लिए 11 जून की रात तात्रिक को अपने घर पर बुलाया। तात्रिक ने महिला को बेहोश कर दिया। पति की मौजूदगी में महिला से दुष्कर्म किया और अपने घर लौट गया। होश आने पर महिला को सच्चाई पता चली तो वह पति से भिड़ गई। तीन दिन तक दंपती में घर में ही विवाद चलता रहा। बाद में पीड़िता ने देहलीगेट थाने में तांत्रिक इस्माईल और पति के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।

पहले भी अन्‍य महिलाओं को दे चुका है धोखा

सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि इस्माईल और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य महिलाओं पर भी तंत्र क्रिया कर चुका है इस्माईल इस्माईल इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ धोखा कर चुका है। संतान नहीं होने वाली महिलाओं को तंत्र विद्या के द्वारा संतान होने का भरोसा देता था। महिला को अपनी कुटिया में बुलाकर बेहोश कर दुष्कर्म करता था। परिवार की इज्जत के कारण महिलाएं मुंह नहीं खोल पाती थीं।

इन्होंने कहा...

पुलिस ने तात्रिक और महिला के पति के खिलाफ जान से मारने की धमकी और साजिश कर महिला के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाने में पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। जल्द ही कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए जाएंगे।

- विनीत भटनागर, एसपी सिटी 

chat bot
आपका साथी