सहारनपुर में भव्य होगी शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने लिया विश्वविद्यालय स्थल का जायजा

प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) सुभाष चंद शर्मा ने सोमवार को सहारनपुर के गांव पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर जानकारी ली। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:54 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:54 PM (IST)
सहारनपुर में भव्य होगी शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने लिया विश्वविद्यालय स्थल का जायजा
सहारनपुर में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने लिया विश्वविद्यालय स्थल का जायजा

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। जिले के गांव पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय स्थल का निरीक्षण प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) सुभाष चंद शर्मा ने किया। उन्होंने विश्वविद्यालय भवन के नक्शे का अवलोकन किया और आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों से मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी पुख्ता रखने को कहा। इसमें लापरवाही करने पर सख्ती की नसीहत दी।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों से अवगत कराया

लोनिवि के अधिकारियों ने प्रमुख सचिव को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों से अवगत कराया। सभा स्थल मंच और हेलीपैड स्थल के बारे में बताया। बाद में राजकीय महाविद्यालय में बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने मंडलायुक्त लोकेश एम, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी अखिलेश ङ्क्षसह, एसएसपी डा.एस चन्नपा और पुवांरका के प्रबुद्ध ग्रामीणों को विश्वविद्यालय के नक्शे दिखाए। बताया कि पुवांरका में भव्य विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। मंडलायुक्त और डीएम ने प्रमुख सचिव को तैयारियों से अवगत कराया।

सुरक्षित रहेगा राजकीय महाविद्यालय का भवन

प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों और अभिभावकों को आश्वस्त किया कि राजकीय महाविद्यालय का भवन सुरक्षित रहेगा। कोशिश रहेगी कि महाविद्यालय में जिन कक्षाओं का संचालन हो रहा है, वह अनवरत यहीं चलती रहें, ताकि छात्र-छात्राओं को अन्य कालेजों में न जाना पड़े। विश्वविद्यालय के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रबुद्ध ग्रामीण मदन ङ्क्षसह, अजीत राणा और अन्य ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने भी प्रमुख सचिव को विश्वविद्यालय निर्माण की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार ङ्क्षसह, राजकीय महाविद्यालय कपूरी के प्राचार्य डा. विपिन कुमार गिरि, राजकीय महाविद्यालय के डा. नितिन चौधरी, डा. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, ग्रामीण दुष्यंत राणा, प्रदीप शर्मा, विनय ङ्क्षसह, अभिषेक राणा, डा. सरजीवन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी