टाटा मैजिक नाले में गिरी, सात लोग घायल

फलावदा-लावड़ मार्ग पर गांव समसपुर के समीप बुधवार शाम टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर नाले मं जा गिरी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:35 PM (IST)
टाटा मैजिक नाले में गिरी, सात लोग घायल
टाटा मैजिक नाले में गिरी, सात लोग घायल

मेरठ, जेएनएन। फलावदा-लावड़ मार्ग पर गांव समसपुर के समीप बुधवार शाम टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को निकाला और अस्पताल भिजवा दिया।

बुधवार शाम लगभग पांच बजे फलावदा से सवारी लेकर लावड़ जा रही टाटा मैजिक गांव समसपुर के समीप तीव्र मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। घटना के दौरान टाटा मैजिक सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में मैजिक सवार उíमला, सुनीता, राखी, नसीम, विनोद, राहुल, कपिल घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। मैजिक में सवार लोग कहां के थे, इसका पता नहीं लग पाया है। एसओ शिववीर भदौरिया ने ऐसी किसी दुर्घटना से अनभिज्ञता जतायी है।

सड़क किनारे लग रहे क्रैश बैरियर: चौधरी चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग के दायीं ओर सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल माह के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा।

मुजफ्फरनगर के खतौली से मुरादनगर तक करीब 103 किलोमीटर वाया चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के दायीं ओर क्रैश बैरियर लगने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इससे सड़क हादसों पर भी लगाम लगेगी। इसका ठेका पीडब्ल्यूडी ने एटलस कंपनी को दिया है। गुरुवार को एटलस कंपनी के कर्मियों ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित दौराला गंगनहर पुल पर क्रैश बैरियर लगाने शुरू कर दिए। पीडब्ल्यूडी के जेई अंशुल शर्मा ने बताया कि बीते दिनों शासन स्तर से करीब 32 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ था। अप्रैल माह के अंत तक मुरादनगर तक क्रैश बैरियर लग जाएंगे।

chat bot
आपका साथी