कोरोना का कहर : प्रवर अधीक्षक डाकघर उग्रसेन नहीं रहे

मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर उग्रसेन का कोरोना से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। उनका उपचार बरेली में चल रहा था। इससे पहले वह गंगानगर स्थित आइआइएमटी लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:07 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:07 AM (IST)
कोरोना का कहर : प्रवर अधीक्षक डाकघर उग्रसेन नहीं रहे
कोरोना का कहर : प्रवर अधीक्षक डाकघर उग्रसेन नहीं रहे

मेरठ, जेएनएन। मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर उग्रसेन का कोरोना से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। उनका उपचार बरेली में चल रहा था। इससे पहले वह गंगानगर स्थित आइआइएमटी लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती थे। आठ दिन पहले उन्हें यहां से बरेली रेफर किया गया था। उनके फेफड़े बुरी तरह प्रभावित थे। उनके निधन के बाद मुरादाबाद के प्रवर अधीक्षक वीर सिंह को मेरठ मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बरेली के मूल निवासी उग्रसेन मेरठ से पहले झांसी व मुरादाबाद मंडल के प्रवर अधीक्षक रहे। पिछले साल सात दिसंबर को मेरठ मंडल का चार्ज संभालते ही उन्होंने आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था में काफी सुधार किया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में झांसी में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें लखनऊ में डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

सीनियर पोस्टमास्टर भी संक्रमित, डाकघर में खौफ : शहर घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर एमपी भारद्वाज भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को कैंट प्रधान डाकघर के डाक सहायक अंकुर की कोरोना से मृत्यु हो गई थी। डाकघर कर्मचारी भयभीत हैं।

आरएसएस के लोहिया नगर संघचालक का निधन : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। शुक्रवार को सेवा भारती लोहिया नगर के सक्रिय सदस्य व लोहिया नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक निवासी शास्त्री नगर अनिल कुमार अग्रवाल का कोरोना से निधन हो गया। लोकप्रिय हास्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन पर संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

मेरठ कालेज की शिक्षिका का निधन : कोरोना से मेरठ कालेज में रसायन विज्ञान की शिक्षिका डा. राधा मिश्रा का निधन हो गया। रसायन विज्ञान की शिक्षिका डा. मीनाक्षी यादव के पति का भी कोरोना से निधन हो गया। कालेज में कई शिक्षक कोरोना से संक्रमित हैं। कई शिक्षक होम आइसोलेशन में हैं।

chat bot
आपका साथी