मेरठ में विचार गोष्ठी का आयोजन, छात्रों ने ली मानव अधिकार संरक्षण की शपथ

students took oath मेरठ में मानव अधिकार दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्‍ताओं ने बताया कि मानव अधिकार सभी लोगों को समान रूप से प्राप्त है। इसके साथ ही छात्रों ने भी मानव अधिकार संरक्षण की शपथ भी ली।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 03:07 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 03:07 PM (IST)
मेरठ में विचार गोष्ठी का आयोजन, छात्रों ने ली मानव अधिकार संरक्षण की शपथ
मेरठ में मानव अधिकार दिवस पर गोष्‍ठी का आयोजन किया गया।

मेरठ,जागरण संवाददाता। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब की ओर से मानव अधिकार दिवस पर जगदीश शरण राजवंशी इंटर कॉलेज मे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्लब के निदेशक आयुष गोयल और पीयूष गोयल ने बताया कि मानव अधिकार वह अधिकार होते हैं जो मानव को मानव होने के नाते प्राप्त होते हैं। मानव अधिकार जीवन जीने के लिए अति आवश्यक होते हैं।

मानव जीवन के अधिकार

मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज डॉ मनीष कुमार ने बताया कि जाति धर्म रंग लिंग नस्ल रंग आदि के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ मानव अधिकारों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। मानव अधिकार सभी लोगों को समान रूप से प्राप्त है। गरिमा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, आत्मरक्षा का अधिकार, कानूनी सुरक्षा का अधिकार ये सभी मानव अधिकार है जो सभी व्यक्तियों को जीवन के साथ प्राप्त होते हैं।

ये रहे मौजूद

समाजसेवी विपुल सिंघल ने सभी नागरिकों को मानव अधिकार संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शर्मा ने किया। प्राचार्य रीना देवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य रीना देवी, मीनू ,रानी,अनुराधा शर्मा ,रुचिका तोमर, अनीता प्रधान, वंदना वर्मा ,कविता ,चांदी , राखी राठौर, रेखा शर्मा, सुजाता, लक्ष्मी शर्मा, कोमल ,सुजाता, रश्मि, रुचि, विपुल सिंगल आदि उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी