सीमा शर्मा उप्र बास्केटबाल संघ की अध्यक्ष बनीं

मेरठ पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश बास्केटबाल संघ समिति का प्रदेश स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश के 56 जिलों के अध्यक्ष और सचिवों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 03:50 AM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 03:50 AM (IST)
सीमा शर्मा उप्र बास्केटबाल संघ की अध्यक्ष बनीं
सीमा शर्मा उप्र बास्केटबाल संघ की अध्यक्ष बनीं

मेरठ, जेएनएन। मेरठ पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश बास्केटबाल संघ समिति का प्रदेश स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश के 56 जिलों के अध्यक्ष और सचिवों ने भाग लिया।

चुनाव में सर्वसम्मति से सीमा शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप सिंह, हरि सिंह, राम कुमार सिंह, आरएस बेदी, सुनील दत्ता का चयन हुआ। वीरेंद्र विक्रम सिंह सचिव बनाए गए। मिर्जा शहबाज बेग, संजीव भारद्वाज और पवन कुमार को सहसचिव व मनी अवस्थी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

विक्रम परमार, संदीप यादव, मनीषा श्रीवास्तव, धीरेंद्र तिवारी, रमन पाराशर, डा. भूपेंद्र कुमार, डा. अमोल कंचन, रुपेंद्र बाना व संजय शर्मा सदस्य मनोनीत किए गए। चुनाव अधिकारी की भूमिका पूर्व आइएएस महेश चंद ने निभाई। उप्र खेल निदेशालय के उप निदेशक अनिल बदोहा व पूर्व पीसीएस जे. कुशवाहा ने समीक्षा की।

बता दें कि डा. सीमा शर्मा वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और मेरठ में एडीजी रहे आलोक शर्मा की पत्नी हैं। डा. सीमा स्वयं बास्केटबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ओर से 1986-87 में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन में हिस्सा लिया था। इससे पहले जब डा. सीमा पहली बार उप्र बास्केटबाल संघ की अध्यक्ष बनी थीं, उस कार्यकाल में उप्र की टीम ने अलग-अलग राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पांच मेडल जीते थे। दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। अलग-अलग आयु वर्ग में उप्र से भारतीय टीम में 10 खिलाड़ी शामिल थे।

किसानों को किया जागरूक

सरधना : गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर में ग्राम प्रधानपति मोहम्मद लियाकत द्वारा सोमवार को किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसानों को जागरूक किया गया। उन्होंने किसान पाठशाला के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी। जिसमें किसानों एवं अन्य ग्रामीणों को उक्त योजना से होने वाले लाभों से अवगत कराया।

chat bot
आपका साथी