प्रधान डाकघर में लगाई गई योग दिवस की मुहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को डाक विभाग ने विशेष रूप से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 03:15 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 03:15 AM (IST)
प्रधान डाकघर में लगाई गई योग दिवस की मुहर
प्रधान डाकघर में लगाई गई योग दिवस की मुहर

मेरठ,जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को डाक विभाग ने विशेष रूप से मनाया। इस अवसर पर मेरठ मंडल के तीनों डाकघरों से डिलीवर की जा वाली सभी प्रकार के आर्टिकल्स पर योग मुद्रा वाली मुहर (स्टैंप) लगाई गई। मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह ने बताया कि आर्टिकल्स पर मुहर लगाने का उद्देश्य जनता में योग के प्रति जागरूकता लाना है। वहीं, शहर घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर परिसर में डिप्टी पोस्टमास्टर रतन सिंह के नेतृत्व में श्रीपाल सिंह आदि डाक कर्मचारियों ने योग अभ्यास भी किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया: योग दिवस पर कस्बे में लल्लू फार्म हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। जिसमे राज्यसभा सदस्य सांसद कांता कर्दम भी उपस्थित रहीं। वहीं, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डा. रेखा रानी तिवारी के नेतृत्व में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने योगाभ्यास किया। कैली गांव में राजीव त्यागी के नेतृत्व में युवाओं ने योगासन किए।

क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में यूपी 22 ग‌र्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। 22 यूपी ग‌र्ल्स बटालियन के कमांडिग अफसर कर्नल पंकज साहनी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर मीनू तोमर, लेफ्टिनेंट सविता चौधरी आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती आदि रहे। उधर, महावीर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों आनलाइन कई प्रकार के योगासन किए। प्रधानाचार्य नरेश कुशवाह शामिल रहे। उधर, सरधना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुमित, मोहित, प्रदीप, जिला प्रचारक सुधांशु आदि रहे। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में भी बच्चों को आनलाइन योग का अभ्यास करवाया। प्रधानाचार्य डा. अमरीश कुमार जैन विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं दी।सलावा में डा. कपिल आचार्य के निर्देशन में योग हुआ। ग्राम प्रधान अजय सोम उर्फ बंटी, विजयपाल आर्य, सागर आर्य, कृष्णा आर्य आदि रहे।

chat bot
आपका साथी