हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा कृषि विवि में मोदीपुरम के वैज्ञानिक को मिला यह सम्‍मान, सभी प्रदेशों से शामिल हुए वैज्ञान‍िक

Basmati Export Development Foundation हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मोदीपुरम स्थित केंद्रीय बासमती अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. रितेश शर्मा को सम्मानित किया गया है ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:40 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा कृषि विवि में मोदीपुरम के वैज्ञानिक को मिला यह सम्‍मान, सभी प्रदेशों से शामिल हुए वैज्ञान‍िक
कांगड़ा कृषि विवि में मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ: रितेश सम्‍मानित।

मेरठ, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मोदीपुरम स्थित केंद्रीय बासमती अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. रितेश शर्मा को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि समेत फाउंडेशन से जुड़े बासमती के बड़े व्यापारी भी मौजूद थे।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर चल रहे अमृत महोत्सव की श्रृंखला में केंद्रीय बासमती अनुसंधान संस्था की ओर से अलग-अलग प्रदेशों में बासमती विषय पर 75 कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। 75वां कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित कृषि विवि पालमपुर परिसर में एक दिन पूर्व आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कृषि विवि पालमपुर के कुलपति डा. एचके चौधरी मुख्यअतिथि थे।

मोदीपुरम से बासमती के प्रधान वैज्ञानिक डा. रितेश शर्मा को मुख्यअतिथि ने प्रतीक चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधान वैज्ञानिक ने अपने संबोधन में कहा कि वैसे तो बासमती की पैदावार देश के विभिन्न प्रदेशों में अच्छी हो रही है। मगर, बासमती की खुशबू और स्वाद को बरकरार रखने के लिए कीटनाशक दवा युक्त खाद का इस्तेमाल नहीं करना है। जैविक बासमती का रेट अधिक होने के साथ सेहममंद भी रहता है। निदेशक विस्तार डा. मधुमीत सिंह समेत करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग कार्यक्रम में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी