आभा मानव मंदिर में सत्यनारायण कथा व भगवान शिव का अभिषेक

गंगानगर में मवाना रोड पंचवटी कालोनी स्थित आभा मानव मंदिर में शुक्रवार को सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। साथ ही बेल पत्र व गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:22 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:22 AM (IST)
आभा मानव मंदिर में सत्यनारायण कथा व भगवान शिव का अभिषेक
आभा मानव मंदिर में सत्यनारायण कथा व भगवान शिव का अभिषेक

मेरठ, जेएनएन। गंगानगर में मवाना रोड पंचवटी कालोनी स्थित आभा मानव मंदिर में शुक्रवार को सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। साथ ही बेल पत्र व गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। कथा व्यास पंडित विनय गोपाल शास्त्री ने कहा कि भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से जीवन में सत्यता व सच्चाई आती है। गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण कथा का विशेष महत्व होता है। कथा के समापन पर प्रसाद व भंडारे का आयोजन हुआ। सभी वृद्ध संवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्थापक सुरेश चंद्र गोविल व आभा गोविल ने पंचगव्य से अभिषेक किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र गोविल व आभा गोविल ने पंडित विनय शास्त्री को एक गाय व बछड़ा दान में दिया। सविता अग्रवाल व आरएस गुप्ता आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से निकाली कलश यात्रा : लावड़ कस्बे में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। यात्रा के बाद मूर्तियां स्थापित की गईं। इस मौके पर भक्तिभाव में श्रद्धालुओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियां भी दीं।

शुक्रवार को आयोजित कलश यात्रा में शिव पार्वती परिवार, विश्वकर्मा व राधा कृष्ण की मूर्तियों सहित भक्तों ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर परिक्रमा की। जिसके बाद माता महाकाली मंदिर में मूर्तियां स्थापित की गई। इस दौरान भक्तों ने नृत्य करते हुए जमकर जयकारे लगाए। शनिवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगतों ने जगह जगह परसाद वितरित किया। इस दौरान पूर्व चैयरमेन महकार सैनी, सुभाष सैनी, मोहन सैनी, पिंटू सैनी, संजय गुप्ता, अरुण सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी