दौड़ में सतीश ने दिखाया दम..शिवम रहे द्वितीय

हस्तिनापुर के गांव अलीपुर मोरना में शुक्रवार को स्व. राजेश पायलट की स्मृति में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में पलड़ा के सतीश ने बाजी मारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 09:45 PM (IST)
दौड़ में सतीश ने दिखाया दम..शिवम रहे द्वितीय
दौड़ में सतीश ने दिखाया दम..शिवम रहे द्वितीय

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर के गांव अलीपुर मोरना में शुक्रवार को स्व. राजेश पायलट की स्मृति में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में पलड़ा के सतीश ने बाजी मारी।

गोवर्धन पर्व पर अलीपुर मोरना में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें दूरदराज से धावक प्रतिभाग करते हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण दिनेश खटीक ने कहा यह आयोजन क्षेत्रीय एकता को दर्शाता है। उन्होंने दौड़ व खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं के भाग लिए जाने पर जोर दिया और कहा कि इससे देहात क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में पांच किमी की दौड़ में सतीश पलड़ा प्रथम, शिवम पुंडीर सहारनपुर द्वितीय तथा विशु पलड़ा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 1600 मीटर की दौड़ में फारूख मुजफ्फरनगर प्रथम, बाबू पलड़ा द्वितीय व एहसान मुजफ्फरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता धावकों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल, योगेश प्रधान, अक्षय प्रधान, मोहित धामा, जोनी नागर, प्रधान नरेंद्र सिंह आदि रहे।

धूमधाम से मनाया गया दीपावली व गोवर्धन का पर्व : जानी खुर्द में दीपावली व गोवर्धन का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।

गुरुवार को दीपावली पर्व के अवसर पर लोगों ने घरों को झालर व फूल-मालाओं से सजाया। परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन कर लोगों ने घर में सुख-शांति की कामना की। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस दिनभर गांव-गांव में गश्त करती रही। वहीं, शुक्रवार को गोवर्धन का पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने परिवार के साथ गोवर्धन भगवान की पूजा कर घर व क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।

chat bot
आपका साथी