सर्व वैश्य एकता महासभा ने 25 महिलाओं को दिया नारी सम्मान

शास्त्री नगर कौशल्या हाल में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट ने रविवार को 25 महिलाओं को नारी सम्मान से विभूषित किया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती और करवाचौथ पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन उत्साह के साथ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:33 PM (IST)
सर्व वैश्य एकता महासभा ने 25 महिलाओं को दिया नारी सम्मान
सर्व वैश्य एकता महासभा ने 25 महिलाओं को दिया नारी सम्मान

मेरठ, जेएनएन। शास्त्री नगर कौशल्या हाल में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट ने रविवार को 25 महिलाओं को नारी सम्मान से विभूषित किया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती और करवाचौथ पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। सुनीता गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, शालिनी मित्तल, दीपा गुप्ता, ममता गर्ग आदि को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों का लोगों ने आनंद लिया। संचालन रोली गोयल ने किया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल की पत्‍‌नी उमा अग्रवाल ने नारी शक्ति से सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। राष्ट्रीय संयोजक शांति स्वरूप गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, प्रिया गुप्ता, सुष्मिता गुप्ता, रुचि मित्तल, हिमांशी मित्तल, मयंक अग्रवाल, नवीन चंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने इंद्रेश कुमार को संगठन का मुख्य संरक्षक घोषित किया है। इसी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कार्यकारिणी में शामिल किए गए राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 101 पद रखे गए हैं। इसके साथ ही 23 प्रदेशों में अध्यक्ष व प्रभारी भी बनाए हैं। फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र धामा ने बताया कि कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारी लंबे समय से सामाजिक आंदोलन में सक्रिय रहे हैं। सभी के प्रयासों से संगठन के उद्देश्य को साकार कराने का प्रयास रहेगा।

धूमधाम से निकली भरत मिलाप यात्रा : शहर रामलीला कमेटी ने रविवार को भरत मिलाप शोभायात्रा का आयोजन किया। तीन बैंड बाजों के साथ यात्रा पुराने शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। सबसे आगे गणपति का डोला था। भगवान शंकर देवी पार्वती, बांके बिहारी का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान राम के डोले के आगे भक्त भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। यात्रा कोतवाली, गुजरी बाजार, बजाजा, सराफा, अनाज मंडी, वैली बाजार, घंटाघर, वीरु कुआं होते हुए गुजरी। सनातन धर्म मंदिर में भगवान राम का राजतिलक हुआ। उद्घाटन ओपी अग्रवाल और पूजन द्वारिका नाथ चौबे ने किया। रामकुमार गुप्ता, जीतेंद्र मणि, शिवकुमार गुप्ता, मनोज महेश्वरी, मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता, अर्पित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी