सपा सरकार में हावी थी गुंडई : सोम

लावड़ कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कालेज से सरधना विधायक का रोड शो निकाला गया। इसके बाद अंदावली मार्ग पर जनता को संबोधन में सोम ने कहा कि सपा सरकार में गुंडई हावी थी और नौकरी के नाम पर एक ही वर्ग को लाभ दिया जाता था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:11 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:11 AM (IST)
सपा सरकार में हावी थी गुंडई : सोम
सपा सरकार में हावी थी गुंडई : सोम

मेरठ, जेएनएन। लावड़ कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कालेज से सरधना विधायक का रोड शो निकाला गया। इसके बाद अंदावली मार्ग पर जनता को संबोधन में सोम ने कहा कि सपा सरकार में गुंडई हावी थी और नौकरी के नाम पर एक ही वर्ग को लाभ दिया जाता था। परंतु, भाजपा सरकार में सभी वर्गो को एक समान नजर से देखा जाता है। सभा से पहले सरधना विधायक संगीत सोम का आरा मशीन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जुलूस के दौरान लावड़-मसूरी मार्ग पर जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को विधायक ने लावड़ में रात्रि विश्राम नरेश सैनी के यहां किया। शनिवार को वह जनता की समस्या सुनेंगे। सभा का संचालन अनिल सैनी ने किया।

जय श्रीराम के जयकारों के बीच महायज्ञ संपन्न

दौराला : दौराला के वलीदपुर गांव में कई दिनों से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम महायज्ञ का शुक्रवार को विधि विधान के साथ समापन हो गया। गोलागिरी महाराज की मौजूदगी में जय श्रीराम के जयकारों के बीच हवन किया गया। मुख्य अतिथि सरधना विधायक संगीत सोम ने हवन कुंड में सामग्री प्रवाह कर संतों का आशिर्वाद लिया। वहीं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पल्लवपुरम-मोदीपुरम अध्यक्ष संजय ठाकुर ने आरती की। विधायक ने संबोधन में कहा कि संतों से ही धर्म का प्रचार होता है। संत पूजनीय हैं, जिनका आशिर्वाद सनातन धर्म के सभी लोगों को लेना चाहिए। समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय, नरवीर सिंह, दौराला व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल सिंह चौहान, सचिन उपाध्याय, अनुज मलिक, यश, तुषा, दीपक आदि मौजूद थे।

- - - - - - -

chat bot
आपका साथी