बढ़ते अपराध पर बिफरे सपाई, एडीजी से मिले

जोन में बढ़ते अपराध पर सपा ने चिता जाहिर करते हुए एडीजी से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:00 AM (IST)
बढ़ते अपराध पर बिफरे सपाई, एडीजी से मिले
बढ़ते अपराध पर बिफरे सपाई, एडीजी से मिले

जेएनएन, मेरठ। जोन में बढ़ते अपराध पर सपा ने चिता जाहिर करते हुए एडीजी से मुलाकात की। हापुड़ में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर नाराजगी जताते हुए पांच मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा के प्रतिनिधिमंडल ने 15 अगस्त तक मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडीजी जोन राजीव सभरवाल से मिला। उन्होंने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक पत्र एडीजी को सौंपा। राजपाल चौधरी ने मांग उठाई कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार की आíथक मदद की जाए। कंकरखेड़ा में हुए रूपक हत्याकांड में जल्द से जल्द शव के टुकड़ों को बोरवेल से निकाला जाए। सत्ताधारी नेताओं के दवाब में शराब के ठेके अनुचित स्थान पर न आवंटित किए जाएं। सरधना क्षेत्र के कुलंजन गांव में अपहरण के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अभी तक उसका शव बरामद नहीं किया। शव को जल्द बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन चौहान, शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और ओमपाल गुर्जर मौजूद रहे।

संस्कृति का प्रचार-प्रसार करें : वल्लू

जेएनएन, मेरठ। कस्बे के रामकृष्ण सेवा सदन हाल में सोमवार को विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई। जिसके मुख्य अतिथि विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री वाई राघ वल्लू थे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी को भारतीय संस्कृति अपनानी चाहिए। विश्व हिदू परिषद को अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण कर समिति बनाएं। अपनी संस्कृति का प्रचार करें। कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर, मोहल्ले और कस्बों में बैठक कर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण होने का गर्व होने का अनुभव कराएं। इस दौरान विश्व हिदू परिषद के सह मंत्री राजकुमार डूंगर, डॉ.चंद्रप्रकाश शर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, अमन सिंह, मिलन, नारायण सिंह, पुरुषोत्तम उपाध्याय मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी