इस क्रिसमस पर सेंटा से मिलेगा बच्चों को खास उपहार

क्रिसमस को लेकर शहर के होटल तैयार हैं। सेंटा के स्वागत के लिए होटल रंगीन रोशनी से नहाए हुए हैं। साथ ही रेड एंड व्हाइट बैलून से होटल को सजाया जा रहा है। इस दौरान कहीं सेंटा मेहमानों का स्वागत करेगा, तो कहीं बच्चों को गिफ्ट भी मिलेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 07:00 AM (IST)
इस क्रिसमस पर सेंटा से मिलेगा बच्चों को खास उपहार
इस क्रिसमस पर सेंटा से मिलेगा बच्चों को खास उपहार

मेरठ । क्रिसमस को लेकर शहर के होटल तैयार हैं। सेंटा के स्वागत के लिए होटल रंगीन रोशनी से नहाए हुए हैं। साथ ही रेड एंड व्हाइट बैलून से होटल को सजाया जा रहा है। इस दौरान कहीं सेंटा मेहमानों का स्वागत करेगा, तो कहीं बच्चों को गिफ्ट भी मिलेंगे।

खास है क्रिसमस ट्री की सजावट

दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में क्रिसमस की सजावट शुरू हो चुकी है। होटल के डायरेक्टर गौरव नांरग ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी क्रिसमस पार्टी की थीम रेड एंड व्हाइट रखी गई है। इसी क्रम में होटल और रेस्टोरेंट की सजावट की जा रही है। इसके अलावा क्रिसमस पर मेहमानों का स्वागत सेंटा करेगा और बच्चों को आकर्षक उपहार भी मिलेंगे। इस दौरान क्रिसमस ट्री को खास तरह से सजाया जाएगा।

सेंटा से मिलेगा उपहार

दिल्ली रोड स्थित होटल कंट्री इन के फूड एंड बेवरेज मैनेजर शुभाशीष दास ने बताया क्रिसमस की डेकोरेशन की जा रही है। पार्टी में कैरोल म्यूजिक, व्हाइट बेकरी कलेक्शन, सभी टेबल पर क्रिसमस ट्री डेकोरेशन और पार्टी में आने वाले बच्चों को सेंटा की ओर से आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

क्रिसमस केक होगा खास

दिल्ली रोड स्थित होटल हाइफन के महाप्रबंधक अमित पंवार ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट दोनों को रेड एंड व्हाइट बैलून से सजाया जाएगा। इसके अलावा क्रिसमस पार्टी में सभी के लिए क्रिसमस केक और सेंटा की ओर से उपहार दिए जाएंगे।

नई डिश होंगी लांच

कंकरखेड़ा स्थित ग्रैंड-5 रिसोर्ट के महाप्रबंधक अशीत कौशिक ने बताया कि क्रिसमस पार्टी पर इस बार कुछ नई और खास डिश की शुरुआत की जा रही है, जो पार्टी को और भी खास बनाएगी। इसके अलावा होटल को रेड एंड व्हाइट थीम पर सजाया जा रहा है, जिसका खास आकर्षण होगा क्रिसमस ट्री। वहीं मेहमानों का स्वागत सेंटा करेगा।

chat bot
आपका साथी