मुजफ्फरनगर: केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान बोले- कृषि कानूनों को लेकर भ्रमित न हों किसान, कोई नहीं छीन सकता आपकी जमीन

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए। कुछ लोग भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। नए कानून किसान और कृषि के हित में हैं। किसान की जमीन कोई नहीं छीन सकता है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 10:30 PM (IST)
मुजफ्फरनगर: केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान बोले- कृषि कानूनों को लेकर भ्रमित न हों किसान, कोई नहीं छीन सकता आपकी जमीन
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने और विधायक विक्रम सैनी ने रतनपुरी से सरधना मार्ग का शिलान्यास किया।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए। कुछ लोग भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। नए कानून किसान और कृषि के हित में हैं। किसान की जमीन कोई नहीं छीन सकता है। इस दौरान रतनपुरी क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक विक्रम सैनी ने रतनपुरी से सरधना मार्ग का शिलान्यास किया। 

देश-प्रदेश सरकार विकास के लिए संकल्पबद्ध

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश-प्रदेश सरकार विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उनके कार्यकाल में जनपद की सड़कों की सूरत बदली है। हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। कृषि कानूनों को लेकर भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि योगी राज में अपराध पर नकेल कसी गई है तो प्रधानमंत्री मोदी के कारण दुनियाभर में देश का मस्तिष्क गर्व से ऊंचा हुआ है। इस दौरान दोनों मत्रियों ने मार्ग का शिलान्यास किया। यह मार्ग रतनपुरी से सरधना को जोड़ता है। जिसकी लंबाई डेढ़ किलोमीटर है। इसे हॉट मिक्स से बनाया जाएगा। इसके लिए 43 लाख का बजट खर्च होगा। साथ ही नाले का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव सिकंदरपुर कला से मुजाहिदपुर को जोड़ने वाले मार्ग का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, हरीश अहलावत, वीरेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष बडसू मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी