मेरठ में सामवेद पारायण यज्ञ शुरू, इस प्रकार रोकेंगे कोरोना और प्रदूषण Meerut News

मेरठ में बुधवार को तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। वैदिक पद्धति पर आधारित यज्ञ में आम और पीपल की जिस लकड़ी का प्रयोग किया जाता है उसमें कार्बन का उत्सर्जन मात्र 12 पर 5 प्रतिशत होता है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:22 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:22 PM (IST)
मेरठ में सामवेद पारायण यज्ञ शुरू, इस प्रकार रोकेंगे कोरोना और प्रदूषण Meerut News
मेरठ के त्यागी हॉस्टल में बुधवार से तीन दिवसीय यज्ञ शुरू हो गया।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में कचहरी रोड स्थित त्यागी हॉस्टल में बुधवार की सुबह से तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कोरोना महामारी के खात्मे और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए आयोजित यज्ञ का शुभारंभ कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर किया। गुरुकुल बरनावा से आए वेदपाठियों ने मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कराया। पांच कुंडीय यज्ञ में औषधि मिश्रित हवन सामग्री के साथ आहुति दी जा रही हैं।

यज्ञ के ब्रह्मा अरविंद शास्त्री ने गायत्री मंत्र की विस्तार से व्याख्या की। बताया कुछ वैज्ञानिकों ने यज्ञ पद्धति कर होने वाले कार्बन उत्सर्जन को लेकर अंगुलियां उठाई है, पर वैदिक पद्धति पर आधारित यज्ञ में आम और पीपल की जिस लकड़ी का प्रयोग किया जाता है उसमें कार्बन का उत्सर्जन मात्र 12 पर 5 प्रतिशत होता है। सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक चले यज्ञ में 100 लोगो ने भाग लिया। यज्ञ में गुरुकुल बरनावा की अध्यक्ष यशो धर्मा, मंत्री संजीव, डॉक्टर अनिल कुमार, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी