मेरठ : किसानों के समर्थन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकलेगी सपा, पढ़िए प्रेस वार्ता में और क्‍या बोले जिलाध्‍यक्ष

कृषि कानून का विरोध करे किसानों को समर्थन मिलने का सिलिसला जारी है। रविवार को मेरठ में सपा ने भी प्रेस वार्ता करके किसानों के समर्थन में 26 जनवरी को ट्रैक्‍टर रैली निकालने की घोषणा कर दी है। कहा कि सपा किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:51 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:51 PM (IST)
मेरठ : किसानों के समर्थन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकलेगी सपा, पढ़िए प्रेस वार्ता में और क्‍या बोले जिलाध्‍यक्ष
मेरठ में रविवार को सपा जिलाध्‍यक्ष ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

मेरठ, जेएनएन। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी 26 जनवरी को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकालेगी।  रविवार को सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। कहा कि ट्रैक्टरो पर राष्ट्रीय ध्वज व सपा का झंडा होगा। सभी तहसीलों के गांव गांव रैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।

गन्‍ने के बकाया का जिक्र

प्रेसवार्ता में सपा के पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, गुलाम मोहम्मद और सपा नेता अतुल प्रधान, विपिन मनोठिया मौजूद रहे। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश का किसान परेशान है। उत्तर प्रदेश के किसानों का गन्ने का बकाया 15000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीन हजार करोड़ से ऊपर का भुगतान पिछले वर्ष का बाकी है। किसान कृषि विरोधी कानूनों के विरोध में पिछले तीन महीने धरने पर है।

आवाज दबाने की कोशिश

केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार आम आदमी की आवाज दबाने का काम कर रही है। सपा आम आदमी की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। सपा नेताओं ने कहा ट्रैक्टर रैली के लिए ईंधन का स्टाक कर लिया गया है। भाजपा सरकार पुलिस के जरिये रोकने का प्रयास करेगी। इसके लिए भी सपा कार्यकर्ता तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी