सपा ने जिले भर में निकाली साइकिल यात्रा

समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में सपा ने जिले भर में साइकिल यात्रा ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM (IST)
सपा ने जिले भर में निकाली साइकिल यात्रा
सपा ने जिले भर में निकाली साइकिल यात्रा

मेरठ,जेएनएन। समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में सपा ने जिले भर में साइकिल यात्रा निकाली। जनेश्वर मिश्र की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।

जिला कार्यालय से पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में यात्रा रवाना हुई। 10 किमी की यात्रा करके कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। महंगाई चरम पर है। अपराध पर नियंत्रण नहीं है। संजीव यादव, शशिकांत गौतम, अरशद मक्की आदि शामिल रहे। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी व विधायक रफीक अंसारी ने यात्रा निकाली। शाहिद पहलवान, आस मोहम्मद व आदिल सिद्दीकी आदि शामिल रहे। इसी विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप कसाना ने भी 15 किमी लंबी यात्रा निकाली। इसमें देवेंद्र राणा, कीर्ति घोपला आदि शामिल रहे।

संवाद सूत्र भावनपुर के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने गांव जेई, नंगला साहू, पचपेड़ा, ज्ञानपुर से होते हुए औरंगाबाद गांव में साइकिल यात्रा निकाली। जिला पंचायत सदस्य नाजिम भेड़ा, मनोज चपराणा, हाजी जुल्फी, वशी, मसूद आदि शामिल रहे। जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने वार्ड 14 में यात्रा निकाली। कैंट विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता परविदर सिंह इशू के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई तो वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र में सनी गुप्ता व शिवा राजपूत ने यात्रा निकाली।

सरधना में अतुल प्रधान, हस्तिनापुर में योगेश वर्मा, विपिन मनोठिया व प्रभु दयाल वाल्मीकि आदि ने अलग-अलग यात्रा निकाली।

भाजपा के पेड-एजेंट हैं ओवैसी : ओमवेश

सपा जिला कार्यालय से साइकिल यात्रा रवाना करने से पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के आने से सपा का कोई नुकसान नहीं होगा। ओवैसी भाजपा के पेड एजेंट हैं। भाजपा व ओवैसी के बीच समझौता है कि ओवैसी जितना भाजपा को गाली देंगे उतना ही भाजपा को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में सपा 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

chat bot
आपका साथी