मेरठ : जयंती पर नेताजी सुभाषचंद बोस को किया नमन,जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

आज शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद बोस को जयंती पर नमन किया जा रहा है। यहां मेरठ के मवाना में भारत विकास परिषद मेन के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद बोस प्रतिमा स्थल पर जयंती मनाई गई। इस मौके पर पौधारोपण का आयोजन भी किया गया।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:37 PM (IST)
मेरठ : जयंती पर नेताजी सुभाषचंद बोस को किया नमन,जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
मेरठ के मवाना में मनाई गई नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ के मवाना नगर में सुभाष जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। भारत विकास परिषद मेन के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद बोस प्रतिमा स्थल पर जयंती मनाई गई। चेयरमैन अय्यूब कालिया एवं पदाधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

समारोह में सम्‍मलित हुए

सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अय्यूब कालिया, ईओ सुनील कुमार सिंह, परिषद पदाधिकारी भूपेंद्र त्यागी, डा. श्यौराज सिंह, विनय दुबलिश आदि ने नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्श अपनाने व जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जयंती समारोह में स्कूली बच्चे भी हुए शामिल  बाल भारती स्कूल के बच्चे स्कूल से रैली के रूप में प्रबंधक अभय वीर गर्ग व शिक्षिक वर्ग के नेतृत्व में सुभाष चौक पर पहुंचे और परिषद के जयंती समारोह में सम्‍मलित हुए।

तहसील परिसर में किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वाधान में तहसील परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण समिति के संरक्षक महेश गुप्ता, समिति अध्यक्ष पंडित दर्शन लाल ने नेताजी सुभाष चंद बोस के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। चींटू् त्यागी, आशीष शर्मा, हरिओम कुमार, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी