सलमान गैंग का शूटर फाजिल गिरफ्तार

शारिक और सलमान गैंग के शूटरों के एक के बाद एक कारनामे उजागर हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:15 PM (IST)
सलमान गैंग का शूटर फाजिल गिरफ्तार
सलमान गैंग का शूटर फाजिल गिरफ्तार

मेरठ,जेएनएन। शारिक और सलमान गैंग के शूटरों के एक के बाद एक कारनामे उजागर हो रहे हैं। 25 दिन पहले सलमान के शूटर फाजिल का हथियारों के साथ एक फोटो वायरल हुआ है। तभी से पुलिस फाजिल की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने फाजिल को उसके घर से हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली, लिसाड़ीगेट और नौचंदी तीन थानों में शारिक और सलमान गैंग की सट्टा की वसूली को लेकर रंजिश हो गई। दोनों में अब तक करीब दस से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। सलमान और शारिक दोनों जेल में बंद हैं। दोनों के शूटर एक-दूसरे पर फिर से हमला करने लगे हैं। एक सप्ताह पहले ही दोनों के शूटरों ने पुलिस के सामने एक दूसरे पर जाकिर कालोनी में फायरिग की थी। नौचंदी में मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक पुलिस सभी आरोपितों को पकड़ नहीं पाई। 25 दिन पहले सलमान के शूटर फाजिल का हथियारों के साथ फोटो वायरल हो गया था। तभी से नौचंदी, कोतवाली और लिसाड़ी गेट पुलिस फाजिल की तलाश कर रही थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि फाजिल को नौचंदी पुलिस ने शनिवार को घर से पकड़ लिया। उसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। सलमान के बाकी साथियों के बारे में फाजिल से पूछताछ की जा रही है।

दो पक्षों में मारपीट, कई घायल: फलावदा थाना क्षेत्र के गांव दांदूपुर में चुनावी रंजिश में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है।

गांव दांदूपुर में प्रमोद पुत्र चमन सिंह व पूर्व प्रधान सुभाष पक्ष के बीच मतदान के बाद से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए जिसमें प्रमोद ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने अपने स्वजन के साथ मिलकर घर में घुस आए और मारपीट की। वहीं, तमंचे से फायर किया। जिसमें उसकी पत्नी संतलेश तथा पुत्र विक्रांत, पिता चमन सिंह, कविद्र व उसकी मां रामरती भी घायल है। वहीं, सुभाष पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रमोद पक्ष ने उनके साथ मारपीट की। एसओ शिववीर भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी