सहारनपुर : घर के आंगन में सो रही किशोरी को उठाकर ले गए, सामूहिक दुष्‍कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र निवासी किशोरी ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात्रि वह अपने घर के आंगन में सो रही थी जबकि परिवार के बाकी सदस्य कमरे में सो रहे थे। तभी दो युवक चाकू की नोक पर एक किशोरी को उठाकर ले गए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:30 PM (IST)
सहारनपुर : घर के आंगन में सो रही किशोरी को उठाकर ले गए, सामूहिक दुष्‍कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार
सहारनपुर में चाकू की नोक पर किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। सहारनपुर के नानौता में घर के आंगन में सो रही किशोरी को चाकू की नोक पर उठाकर ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया।

तहरीर देकर लगाया आरोप

पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र निवासी किशोरी ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात्रि वह अपने घर के आंगन में सो रही थी, जबकि परिवार के बाकी सदस्य कमरे में सो रहे थे। किशोरी का आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव के ही दो युवक घर में घुस आए और कपड़े से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपित उसे चाकू की नोक पर उठाकर ले गए और घर से कुछ दूरी पर एक नाले के निकट बने उपले के बिटोड़े के पास जान से मारने की धमकी देते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

एक आरोपित को पकड़ा

इसी दौरान उसे ढूंढते हुए स्वजन वहां से गुजरे तो उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वे घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि एक आरोपित को लोगों ने मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि इस संबंध में दो आरोपितों के खिलाफ धारा 366, 506, 376डी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी