सहारनपुर : मस्जिद के इमाम को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 9 लोग घायल

सहारनपुर के गांव रसूलपुर की एक मस्जिद के इमाम पर गांव के एक पक्ष ने युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस बात को लेकर गांव का दूसरा पक्ष इमाम के पर लगे आरोपों को गलत बताने लगा। जिसे लेकर विवाद हो गया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 07:00 PM (IST)
सहारनपुर : मस्जिद के इमाम को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 9 लोग घायल
सहारनपुर में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने इमाम को हटाया।

सहारनपुर,जेएनएन। सहारनपुर के बेहट में कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मस्जिद के इमाम को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसे लेकर गुरुवार की रात दोनों पक्षों की पंचायत हुई। एक पक्ष इमाम के चरित्र को लेकर आरोप लगा रहा था। इसी बात को लेकर पंचायत में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें करीब 9 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई की।

छेड़छाड़ का लगाया आरोप

गांव रसूलपुर की एक मस्जिद के इमाम पर गांव के एक पक्ष ने युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस बात को लेकर गांव का दूसरा पक्ष इमाम के पर लगे आरोपों को गलत बताने लगा। जिसे लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की रात में पंचायत हुई। जिसमें दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घायलों में अफजाल, गालिब, मेहरबान, फिरोज, बिलाल, मुत्तहिद के अलावा कई के नाम शामिल है। मामले में इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि विवाद मस्जिद के इमाम को लेकर हुआ है। एक पक्ष का आरोप था कि इमाम की नजर महिलाओं के प्रति सही नहीं है। ग्रामीणों ने इमाम को मस्जिद से हटा दिया है।

chat bot
आपका साथी