सहारनपुर : किसान उत्पीड़न और गन्ना मूल्य वृद्धि के विरोध में किसानों का तहसील पर धरना

सहारनपुर में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर सिंह त्यागी ने कहा विद्युत कर्मचारियों द्वारा विद्युत बिलों की वसूली की आड़ में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर किसानों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। यहां पर किसानों ने धरना दिया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:10 PM (IST)
सहारनपुर : किसान उत्पीड़न और गन्ना मूल्य वृद्धि के विरोध में किसानों का तहसील पर धरना
सहारनपुर में भारतीय किसान संघ ने तहसील में धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीडऩ किए जाने तथा गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसील में धरना दिया तथा समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर सिंह त्यागी ने कहा विद्युत कर्मचारियों द्वारा विद्युत बिलों की वसूली की आड़ में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर किसानों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी विद्युत अधिकारी चुप्पी साधे हैं। उन्होंने कहा या तो विद्युत अधिकारी कर्मचारी सुधर जाएं अन्यथा भारतीय किसान संघ उनको सुधारने का कार्य करेगा।

जिला अध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा चीनी मिल से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल ब्याज सहित किसानों को दिलवाया जाए अन्यथा इसके विरोध भारतीय किसान संघ आंदोलन की नीति बनाने के लिए बाध्य होगा। जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा गन्ना मूल्य में पिछले 4 वर्षों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।  गन्ना मूल्य 400 रुपये कुंटल तत्काल घोषित किया जाए तथा 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान की व्यवस्था की जाए।

धरने पर विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या को ज्ञापन सौंपकर सभी समस्याओं के समाधान की मांग की एसडीएम ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। धरने पर नीरज त्यागी ,नीशु प्रधान, गौतम,अजय प्रधान, सचिन पाल, विपिन पाल, बृजपाल सैनी, प्रशांत चौहान, संजय कुमार, ऋषि पाल ,पोपन लाल, धर्मेंद्र पुंडीर, भीम सिंह , सोमपाल सिंह,रविंद्र सिंह, देश कुमार, सत्येंद्र राणा सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी